लखनऊ एयरपोर्ट पर दुबई जा रहे युवक के बैग में मिला तमंचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
लखनऊ एयरपोर्ट पर दुबई जा रहे एक युवक के बैग से तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और असलहा तस्करी की जांच कर रही है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्री के बैग में तमंचा मिला।
दुबई जा रहे युवक महेश कुमार चौहान को पकड़ा।
पुलिस असलहा तस्करी की दिशा में जांच कर रही है।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लगेज बुकिंग काउंटर पर दुबई जा रहे युवक के बैग से तमंचा बरामद हुआ। सीआईएसएफ ने युवक को सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया।
गोंडा के मनकापुर थाना क्षेत्र के चांदपुर लखपत राय का रहने वाला 22 वर्षीय महेश कुमार चौहान शुक्रवार सुबह करीब 5:45 बजे एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स 193 से दुबई जा रहा था। एयरलाइन के बुकिंग काउंटर पर लगेज की सुरक्षा जांच के दौरान उसके बैग से 12 बोर का तमंचा बरामद हुआ। सुरक्षाकर्मियों ने उसे सरोजनी नगर पुलिस को सौंप दिया।
पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह नौकरी के सिलसिले में दुबई जा रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस असलहा तस्करी की दिशा में भी जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ में पिता को वीडियो कॉल करने के बाद नर्सिंग छात्र ने की आत्महत्या, परिजनों ने बताई वजह