Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में दो दिन बंद रहेगी PNG आपूर्ति, आठ हजार उपभोक्ताओं को होगी परेशानी

    Updated: Tue, 16 Jun 2026 07:07 AM (IST)

    गोमतीनगर के विपुल खंड में 18 से 20 जून तक पीएनजी आपूर्ति बाधित रहेगी, जिससे करीब आठ हजार कनेक्शन धारक प्रभावित होंगे। यह बाधा पाइपलाइन रखरखाव और सिस्ट ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. विपुल खंड में 18 से 20 जून तक पीएनजी आपूर्ति ठप।

    2. पाइपलाइन रखरखाव और सिस्टम अपग्रेड के कारण आपूर्ति बाधित।

    3. लगभग आठ हजार पीएनजी कनेक्शन धारक होंगे प्रभावित।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। पाइप लाइन के रखरखाव के कारण 18 जून से 20 जून के बीच गोमतीनगर के विपुल खंड में पाइप्ड नेचुरल गैस पीएनजी की आपूर्ति ठप रहेगी। आपूर्ति बाधित होने के कारण करीब आठ हजार कनेक्शन धारकों पर असर पड़ेगा। लखनऊ में पीएनजी की आपूर्ति करने वाली ग्रीन गैस लिमिटेड का कहना है कि उपकरणों को अपग्रेड करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

    सिस्टम अपग्रेड करने के लिए रोकी जाएगी आपूर्ति

    सिस्टम अपग्रेड होने के बाद आपूर्ति और बेहतर होगी। गुरुवार को करीब दस बजे से वहां पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके चलते सप्लाई रोक दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि प्रयास होगा कि 48 घंटे में सिस्टम को अपग्रेड करके सप्लाई बहाल कर दी जाए।

    विपुल खंड के अलावा सभी जगहों पर पहले की तरह आपूर्ति जारी रहेगी। स्थानीय लाेगों का कहना है कि पहले ही एलपीजी का संकट है और अगर पीएनजी भी बंद हो गई तो रसोई में चूल्हा कैसे जलेगा।

    यह भी पढ़ें- सीबीएसई की नई व्यवस्था: अब नौवीं-दसवीं में तीन भाषाएं पढ़ना होगा अनिवार्य; 1 जुलाई से बदलाव

    यह भी पढ़ें- इंतजार खत्म: B.ed प्रवेश परीक्षा का परिणाम कल होगा जारी, बुंदेलखंड विवि बनाएगा रिकॉर्ड