विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईमेल की दोस्ती से हमसफर बनने तक, अब बस यादों में रह जाएगी अपर्णा-प्रतीक की जोड़ी

Published: Wed, 13 May 2026 08:34 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया, जिससे राजनीतिक और ...और पढ़ें

प्रतीक यादव और अपर्णा यादव अपने बच्चों के साथ। फोटो- सोशल मीडिया

प्रतीक यादव और अपर्णा यादव अपने बच्चों के साथ। फोटो- सोशल मीडिया

HighLights

  1. प्रतीक यादव, मुलायम सिंह के छोटे बेटे का निधन।

  2. लखनऊ के सिविल अस्पताल में मृत घोषित किए गए।

  3. अपर्णा यादव संग 10 साल की प्रेम कहानी का अंत।

जागरण टीम, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़े यादव परिवार से बुधवार सुबह एक बेहद दुखद खबर सामने आई। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया। उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी में जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की असली वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की प्रेम कहानी भी काफी चर्चित रही। दोनों की पहली मुलाकात स्कूल के दिनों में एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में हुई थी। स्कूल में साथ पढ़ने के बावजूद पहले कभी बातचीत नहीं हुई थी, लेकिन उस मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। उस दौर में ई-मेल के जरिए दोनों करीब आए।

बताया जाता है कि प्रतीक यादव ने अपर्णा को लगातार कई ई-मेल भेजे थे। जब अपर्णा ने अपना मेल बॉक्स खोला तो उसमें प्रतीक के कई संदेश मौजूद थे। यहीं से दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। खास बात यह रही कि शुरुआती दिनों में अपर्णा को यह तक नहीं पता था कि प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव के परिवार से संबंध रखते हैं।

pratik

यह भी पढ़ें- प्रतीक यादव का निधन: राजनीति से दूर, फिटनेस और स्पोर्ट्स कारों के शौकीन थे मुलायम के बेटे

करीब 10 साल तक चले रिश्ते के बाद दोनों परिवारों की सहमति से शादी के बंधन में बंधे। साल 2011 में सगाई हुई और 4 दिसंबर 2011 को दोनों की भव्य शादी हुई। उस समय लखनऊ से सैफई तक शादी की खूब चर्चा रही थी। समारोह में कई बड़े राजनीतिक और फिल्मी चेहरे भी शामिल हुए थे।

प्रतीक यादव फिटनेस और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े रहे, जबकि अपर्णा यादव ने संगीत और राजनीति दोनों क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई। बाद में अपर्णा राजनीति में सक्रिय हुईं और 2017 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लड़ा। इसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। प्रतीक और अपर्णा के दो बच्चे हैं। प्रतीक यादव के निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।