Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज से लखनऊ और अयोध्या जाने वालों को देना होगा एक और टोल, NHAI ने तय किया टैक्स

    Updated: Wed, 20 May 2026 02:00 AM (IST)

    प्रयागराज में गंगा पर बन रहा फाफामऊ सिक्सलेन पुल जुलाई के अंत तक आवागमन के लिए खुल जाएगा। इस पुल पर कार के लिए 80 रुपये का टोल टैक्स निर्धारित किया गय ...और पढ़ें

    AI जेनेरेटेड फोटो।

    AI जेनेरेटेड फोटो।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गंगा पर फाफामऊ सिक्सलेन ब्रिज का कार्य अब अंतिम चरण में है। जुलाई के अंत तक इस पर आवागमन शुरू कराने की तैयारी है। इस पुल पर भी टोल टैक्स देना होगा। एनएचएआई की ओर से 80 रुपये टोल टैक्स निर्धारित किया गया है। वार्षिक फास्टैग से मात्र 15 रुपये ही कार का टोल लगेगा।

    इस तरह से लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी जिलों में जाने के लिए वाहन स्वामी को एक और टोल देना पड़ेगा। अभी प्रयागराज से लखनऊ के बीच चार टोल, अयोध्या के बीच तीन टोल तथा प्रतापगढ़ जाने में एक टोल है। वहीं कानपुर के लिए चार टोल है। पुल पर फाफामऊ साइड में टोल प्लाजा बनाया जा रहा है।

    गंगा पर फाफामऊ के मलाक हरहर से शहर में बेली अस्पताल के पास कलश चौराहे तक बन रहे सिक्स लेन पुल का निर्माण कार्य अब तेजी से चल रहा है। जून में पुल के बन जाने की पूरी उम्मीद है।

    इसके बाद ब्रिज के सुरक्षा ऑडिट और लोड टेस्टिंग का कार्य शुरू होगा। इस ब्रिज पर आवागमन शुरू होने से फाफामऊ और तेलियरगंज में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।

    • गंगा पर सिक्सलेन ब्रिज के टोल का कर दिया गया निर्धारण, टोल प्लाजा का हो रहा निर्माण।
    • फाफामऊ की ओर से चढ़ने पर तथा शहर की ओर जाने में अंतिम छोर पर देना होगा टोल।
    • तेजी से चल रहा इस बेहतरीन ब्रिज का निर्माण कार्य, दो माह में शुरू हो जाएगा आवागमन।
    • 9.8 किमी लंबे इस पुल के के निर्माण 1948 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो रही धनराशि।
    • 67 पिलर से बनाया जा रहा यह ब्रिज, वर्ष 2021 में शुरू हुआ था इस पुल का निर्माण कार्य।
    • पुल पर आवागमन शुरू होने से फाफामऊ और तेलियरगंज में लगने वाले जाम से छुटकारा।
    • अयोध्या, लखनऊ, प्रतापगढ़, सुलतानपुर समेत व जिलों के लिए आरामदायक हो सकेगी यात्रा।

    वहीं लखनऊ, दिल्ली, मेरठ, आगरा, कानपुर, अयोध्या, बरेली, रायबरेली, सुलतानपुर तथा अन्य शहरों तक जाने में लगभग आधा घंटे के समय की बचत होगी। साथ ही यात्रा सुविधाजनक होगी। इसके लिए टोल टैक्स के रूप में जेब भी ढीली करनी होगी। कार-जीप के लिए टोल टैक्स की दरें निर्धारित कर दी गई हैं।

    खबरें और भी

    वहीं भारी वाहनों की अलग-अलग दरें निर्धारित की जा रही हैं। फरवरी 2021 में इस पुल का निर्माण शुरू कराया गया था। वर्ष 2025 के महाकुंभ के पहले इस महात्वाकांक्षी परियोजना का कार्य पूरा करना था मगर उस समय यह नहीं बन सका था।

    पहले तो कोशिश की जा रही है कि जल्दी ही इस पुल का कार्य पूरा हो जाए। इसीलिए कई बार निरीक्षण भी किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। टोल टैक्स को लेकर जल्द ही एनएचएआइ के अफसरों के साथ बैठक कर वार्ता की जाएगी। -मनीष कुमार वर्मा, डीएम प्रयागराज।

    यह भी पढ़ें- जल जीवन मिशन में लापरवाही पर योगी सरकार का हंटर; NCC लिमिटेड ब्लैकलिस्ट, इंजीनियरों पर FIR