10 करोड़ के गबन मामले में EOW की बड़ी कार्रवाई, प्रयागराज BHS के तत्कालीन प्रिंसिपल पर मुकदमा दर्ज
आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने प्रयागराज के ब्वॉयज हाई स्कूल के तत्कालीन कार्यवाहक प्रधानाचार्य डेविड एंड्र ल्यूक के खिलाफ 10 करोड़ रुपये के गबन का ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
प्रयागराज प्रधानाचार्य पर 10 करोड़ रुपये के गबन का आरोप।
ईओडब्ल्यू ने डेविड एंड्र ल्यूक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
बिशप मौरिश एडगर दान की शिकायत पर हुई कार्रवाई।
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने 10 करोड़ रुपये के गबन के आरोप में प्रयागराज के ब्वॉयज हाई स्कूल पीडी टंडन मार्ग प्रयागराज के तत्कालीन कार्यवाहक प्रधानाचार्य डेविड एंड्र ल्यूक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
उनके विरुद्ध डायसिस ऑफ लखनऊ के बिशप मौरिश एडगर दान ने भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले की जांच की मांग की थी।
ईओडब्ल्यू ने आरोपित से नौ अगस्त 2024 और 11 सितंबर 2024 तक की कमाई के दस्तावेज मांगे थे, लेकिन वह ईओडब्ल्यू को संबंधित दस्तावेज नहीं उपलब्ध करा पाए। ईओडब्ल्यू ने मामले की जांच के बाद 10 करोड़ रुपये के गबन की पुष्टि होने पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।