UP Weather: यूपी के 50 जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश, तीन दिन के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
रविवार से 1 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, जिससे तापमान 4-5 डिग्री सेल्सियस गिरेगा। कई जिलों में मेघगर्जन व वज्रपात का अलर्ट जारी किया ग ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण टीम, लखनऊ। यूपी में नए विक्षोभ के एक्टिव होने से पिछले दो दिनों से मौसम में अचानक बदलाव आया था। यूपी के लगभग 38 सभी जिलों में सुबह से बादल छाए और बूंदाबांदी हुई। आज से यूपी में फिर मौसम बदलेगा। यूपी के 50 जिलों में गरज-चमक, बूंदाबांदी और कई जिलों में हल्की बारिश की संभावनाएं हैं।
इस दौरान करीब 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चलने का अनुमान है। मौसम विभाग का मानना है कि रविवार से मौसम फिर करवट लेगा और अगले चार दिन यानि एक अप्रैल तक प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश के पूर्वानुमान हैं। इसका असर राज्य के 50 से अधिक जिलों में दिखेगा।
आज इन जिलों में अलर्ट
इन जिलों में आज मेघगर्जन व वज्रपात की संभावना अंबेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोरखपुर, हमीरपुर, जोनपुर, झांसी, कौशांबी, कुशीनगर, ललितपुर, महाराजगंज, महोबा, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, सहारनपुर, संत कबीर नगर, भदोही, शामली, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, वाराणसी व आसपास के इलाकों में।

25 जिलों में तेज हवाएं चलने की आशंका
मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान तराई और पूर्वी यूपी के 25 जिलों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा के चलने की आशंका है। ऐसे में दिन और रात के पारा भी चार से पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़क सकता है।
खबरें और भी
पूरे प्रदेश में फिर से तापमान गिरने का अनुमान
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, रविवार को एक और मजबूत विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश और तापमान में गिरावट की संभावना है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में फिर बदला मौसम, अगले 3 दिन तक बारिश-बर्फबारी की आशंका