झारखंड छात्र आंदोलन पर राजभर का अखिलेश पर हमला, बोले- कहां गया आपका PDA? भाजपा सरकार होती तो लगा चुके होते कई चक्कर
सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने झारखंड छात्र आंदोलन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल उठाया है। उन्होंने तंज कसा कि अगर वहां भाजपा की सर ...और पढ़ें

HighLights
ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना।
झारखंड छात्र आंदोलन पर अखिलेश की चुप्पी पर सवाल।
राजभर ने अखिलेश के 'पीडीए' राजनीति पर उठाए प्रश्न।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। झारखंड में छात्रों के आंदोलन को लेकर सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश को संबोधित करते हुए राजभर ने कहा- “मित्र अखिलेश जी, झारखंड जा रहे हैं क्या? नहीं जाएंगे ना? हो आइए महाराज।” उन्होंने तंज कसा कि चार्टर से चलने वाले अखिलेश के लिए लखनऊ से झारखंड पहुंचना कोई बड़ी बात नहीं है।
राजभर ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि...विपक्ष छात्रों के मुद्दे पर भी राजनीतिक सुविधा के हिसाब से खड़ा होता है। झारखंड में भाजपा की सरकार होती तो अब तक अखिलेश यादव के कम से कम एक-दो चक्कर लग चुके होते। उनके मित्र राहुल गांधी भी छात्रों के बीच पहुंचकर उनके साथ खड़े होने की बात करते और विपक्षी सांसद छात्रों के बीच नजर आते।
राजभर ने अखिलेश की पीडीए राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा, “कहां गया आपका पीडीए?” उन्होंने कहा कि झारखंड में लाठी खाने वाले छात्र भी उसी पीडीए समाज से आते हैं, जिसके नाम पर अखिलेश दो साल से राजनीति कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- कट्टरपंथ के विरोधी थे संत कबीर, हिंदुओं ने उन्हें पूजा; जबकि दूर से भी नहीं छूना नहीं चाहते थे मुसलमान : CM योगी
आरोप लगाया कि पूरा विपक्ष छात्रों के मुद्दे पर खामोश है। राजभर ने प्रयागराज में छात्रों के बीच राहुल गांधी की मौजूदगी पर भी निशाना साधा। कहा कि झारखंड के छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश और राहुल गांधी के रुख से जनता उनके राजनीतिक चरित्र को समझ रही है। जनता न्याय करेगी और न्याय होकर रहेगा।