Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रक्षाबंधन पर ट्रेनों में लंबी वेटिंग, लखनऊ मेल में 'रिग्रेट', यात्रियों की राहत के लिए रेलवे लगाएगा अतिरिक्त बोगियां

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 07:43 PM (IST)

    रक्षाबंधन के कारण ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है, जिससे दिल्ली सहित कई शहरों से आने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है। यात्रियों की परेशानी को देखते ह ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    HighLights

    1. रक्षाबंधन के कारण ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़।

    2. लखनऊ मेल सहित कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट।

    3. रेलवे अतिरिक्त बोगियां लगाकर यात्रियों को देगा राहत।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। रक्षाबंधन को लेकर ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी है। दिल्ली सहित कई शहरों से आने वाली ट्रेनाें में वेटिंग बढ़ने से यात्री परेशान हो रहे हैं। इसे देखते हुए रेलवे प्रशासन सतर्क हो गया है। रेलवे कई ट्रेनों में अतिरिक्त बाेगियां लगाएगा।

    रक्षाबंधन 28 अगस्त को है। ऐसे में 27 अगस्त को लखनऊ आने वाली एसी एक्सप्रेस एसी सेकेंड श्रेणी की वेटिंग 95, एसी थर्ड की 140 और एसी थर्ड इकोनोमी की वेटिंग लिस्ट 90 तक हो गई है। इसी तरह वीआइपी ट्रेन लखनऊ मेल की स्लीपर, एसी थर्ड, एसी सेकेंड और एसी थर्ड इकोनोमी की स्थिति वेटिंग लिस्ट की अधिक सीमा पहुंचने के कारण रिग्रेट हो गई है।

    क्या है ट्रेनों की स्थिति?

    रिग्रेट की समान स्थिति पद्ावत एक्सप्रेस और दिल्ली- अयोध्या एक्सप्रेस और फरक्का एक्सप्रेस की भी है। इसी तरह भोपाल से महाकाल एक्सप्रेस में एसी प्रथम को छोड़कर सभी श्रेणी की स्थिति 26 अगस्त को रिग्रेट हो गई है। इसी तरह झांसी जाने के लिए लखनऊ-चेन्नई एक्सप्रेस और महाकाल एक्सप्रेस की सभी श्रेणी में वेटिंग हो गई है।

    हालांकि, इंटरसिटी सहित कुछ अन्य ट्रेनों में अब भी आरएसी और कंफर्म सीटें उपलब्ध हैं। उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने ऐसे रूटों और ट्रेनों को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं, जिनमें वेटिंग लिस्ट तेजी से बढ़ रही है। रेलवे इन ट्रेनों में अतिरिक्ति बोगियां लगाएगा। इससे वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को राहत मिलेगी।

    खबरें और भी