Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने फिर मारी बाजी, शाहजहांपुर और बरेली भी शीर्ष पर

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 10:38 PM (IST)

    सीएम डैशबोर्ड की जुलाई माह की रैंकिंग में रामपुर ने प्रभावी जनशिकायत निस्तारण और बेहतर फीडबैक के कारण पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. रामपुर ने सीएम डैशबोर्ड जुलाई रैंकिंग में प्रथम स्थान पाया।

    2. प्रभावी जनशिकायत निस्तारण और प्रशासनिक सुधार से मिली सफलता।

    3. शाहजहांपुर दूसरे, बरेली तीसरे स्थान पर रहे प्रदेश में।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सीएम डैशबोर्ड की जुलाई माह की रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं शाहजहांपुर ने दूसरा और बरेली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इन्हें यह उपलब्धि जनशिकायतों के प्रभावी निस्तारण, बेहतर फीडबैक और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधारात्मक पहल से हासिल किया है।

    सीएम डैशबोर्ड पर जिलों का मूल्यांकन कई मानकों के आधार पर किया जाता है। इसमें जनशिकायतों का समयबद्ध निस्तारण, प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई, फीडबैक की गुणवत्ता और योजनाओं के क्रियान्वयन जैसे पहलू शामिल होते हैं। जुलाई माह में डैशबोर्ड के माध्यम से 59 योजनाओं की निगरानी की गई। इसमें से 56 कार्यक्रमों में जिले ने ए ग्रेड प्राप्त किया है।

    जिले ने वैकल्पिक ऊर्जा, ऊर्जा, कृषि विभाग, समाज कल्याण, पंचायती राज, लोक निर्माण विभाग, नियोजन विभाग, ग्राम्य विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पशुपालन, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, मत्स्य विभाग, उद्योग विभाग, सहकारिता एवं सिंचाई के कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत लक्ष्यों को प्राप्त करते हुए ए श्रेणी प्राप्त की है।

    जुलाई माह की रैंकिंग में रामपुर को 10 में से 9.58 अंक प्राप्त हुए। शाहजहांपुर को 9.43 अंक प्राप्त हुए हैं। बरेली ने 9.40 अंक हासिल कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। कई जिलों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए शीर्ष 10 में स्थान बनाया है। इसमें अंबेडकरनगर ने 9.34 अंक हासिल कर चौथा, मैनपुरी ने 9.30 अंक हासिल कर पांचवां स्थान प्राप्त किया है।

    खबरें और भी

    आजमगढ़ ने 9.27 अंक प्राप्त कर छठवां, महाराजगंज ने 9.25 अंक पाकर सातवां, बुलंदशहर और बागपत ने बराबर-बराबर 9.23 अंक हासिल कर आठवां स्थान प्राप्त किया है। लखीमपुर खीरी ने 9.20 और सुलतानपुर के साथ सोनभद्र ने बराबर-बराबर 9.18 अंक प्राप्त किया है।

    किसानों तक योजनाएं पहुंचाएगा सहकारी ग्राम विकास बैंक

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड की प्रबंध समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों की पहली बैठक मंगलवार को बैंक मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक में सहकारिता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने नवनिर्वाचित प्रबंध समिति के पदाधिकारियों को बधाई दी।

    उन्होंने कहा कि किसानों तक बैंक की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं का प्रचार किया जाए। बैठक में प्रबंध समिति ने बैंक के कारोबार को बढ़ाने के लिए नई योजनाएं लागू करने तथा किसानों को अधिक से अधिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।

    सभापति डा. विवेक सिंह तोमर ने कहा कि बैंक को किसानों के लिए अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा।