यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कई बार लखनऊ आए Ratan Tata, हमेशा एक ही होटल में ठहरे; मैनेजर ने बताया- खुद ही करते थे अपने कमरे में सारा काम
रतन टाटा के निधन से देश ने एक महान उद्योगपति और परोपकारी व्यक्ति को खो दिया है। रतन टाटा ने अपने जीवन में कई उपलब्धियां हासिल कीं और भारत को वैश्विक स ...और पढ़ें

HighLights
- लखनऊ के ताज होटल में ठहरते थे रतन टाटा
- होटल के स्टाफ से बहुत अच्छे से मिलते थे
जागरण संवाददाता, लखनऊ। रतन टाटा इतने बड़े उद्योगपति होते हुए भी बहुत ही सहज और सरल थे। टाटा टेल्को के उद्घाटन से लेकर और कई बार उनका लखनऊ आना-जाना रहा। इस दौरान वह हमेशा होटल ताज में रुकते थे। लखनऊ उनको बहुत अच्छा लगता था। वह हमेशा कहते थे, यहां आकर अच्छा लगता है।

मुख्यमंत्री योगी ने रतन टाटा के स्वर्गवास पर जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के प्रमुख रतन टाटा के स्वर्गवास पर शोक व्यक्त किया है। इंटरनेट मीडिया एक्स पर किए गए पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा कि भारत के प्रख्यात उद्योगपति, 'पद्म विभूषण' श्री रतन टाटा जी का निधन अत्यंत दुखद है। वह भारतीय उद्योग जगत के महानायक थे।
उनका जाना उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका संपूर्ण जीवन देश के औद्योगिक और सामाजिक विकास को समर्पित था। वे सच्चे अर्थों में देश के रत्न थे। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा उनके शोकाकुल परिवारजन और प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
खबरें और भी


मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांसे
बुधवार को भारत के सबसे बड़े बिजनेस टाइकून और टाटा संस के चेयरमैन पद्म विभूषण रतन टाटा का 86 वर्ष की उम्र में स्वर्गवास हो गया। रतन टाटा मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। बुधवार की शाम को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने की खबर आई थी। इससे पहले सोमवार को भी रतन टाटा की तबीयत बिगड़ने की खबर आई थी, लेकिन रतन टाटा ने कुछ देर बार ही खुद इस खबर का खंडन किया था।