Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ratan Tata News: जब मथुरा आए थे पद्म विभूषण रतन टाटा; सीएम योगी ने भी जताया दुख, कहा- उद्योग जगत के महानायक, वे देश के रत्न

    Updated: Thu, 10 Oct 2024 12:59 AM (IST)

    Ratan Tata News - मथुरा के लोगों को रतन टाटा के स्‍वर्गवास से गहरा दुःख हुआ है। उन्होंने 2016 में मथुरा में नयति मेडिसिटी का उद्घाटन किया था जो जिले क ...और पढ़ें

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रतन टाटा के निधन पर शोक जताया है।
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रतन टाटा के निधन पर शोक जताया है।

    जागरण संवाददाता, मथुरा। मशहूर उद्योगपति एवं टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा के स्‍वर्गवास से कान्हा की नगरी भी उदास है। आठ वर्ष पहले उन्होंने द नयति मेडिसिटी के नाम से जिले के सबसे आधुनिक और बड़े अस्पताल का उद्घाटन किया था। आज भले ही वह अस्पताल बंद हो गया, लेकिन रतन टाटा की यादें आज भी ब्रजवासी अपने दिलों में संजोए हैं।

    बेहद सहृदय रतन टाटा (Ratan Tata News) 28 फरवरी 2016 को मथुरा आए थे। तब उन्होंने नीरा राडिया के नए हॉस्पिटल नयति द मेडिसिटी का उद्घाटन किया था। 351 बिस्तर वाला मल्टी सुपर स्पेशियलिटी यह अस्पताल काफी मथुरा ही नहीं, आगरा और अलीगढ़ के मरीजों के लिए काफी लाभकारी था। 

    हॉस्पिटल को पहली और अनूठी सेवा बताया

    तब रतन टाटा ने ब्रज क्षेत्र के मरीजों के उपचार के लिए नयति हॉस्पिटल को अपनी तरह की पहली और अनूठी सेवा बताया। हालांकि, करीब दो वर्ष पहले ये अस्पताल बंद हो गया है, लेकिन इसके उद्घाटन की यादें आज भी यहां संजोई हैं। 

    उद्योगपति पवन चतुर्वेदी बताते हैं कि उस वक्त सहृदयी रतन टाटा ने वहां पहुंचे लगभग सभी गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की, उनका परिचय पूछा। वह सबसे इतनी सरलता से मिले कि लगा ही नहीं कि ये देश के इतने बड़े बिजनेसमैन हैं। आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी।

    खबरें और भी

    सीएम योगी ने जताया दुख

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रतन टाटा के निधन पर शोक जताया। सीएम योगी ने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘भारत के प्रख्यात उद्योगपति, 'पद्म विभूषण' श्री रतन टाटा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। वह भारतीय उद्योग जगत के महानायक थे। उनका जाना उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

    उनका सम्पूर्ण जीवन देश के औद्योगिक और सामाजिक विकास को समर्पित था। वे सच्चे अर्थों में देश के रत्न थे। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा उनके शोकाकुल परिजनों और प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!’।

    यह भी पढ़ें: Ratan Tata Death News: रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन, मुंबई के अस्पताल में भर्ती थे; 2 दिन पहले कहा था- 'ठीक हूं, चिंता की बात नहीं'

    यह भी पढ़ें: Ratan Tata: भारत पर अपनी छाप छोड़ गए रतन टाटा, पढ़ें सूरत के लाल का बड़ा उद्योगपति बनने का सफर