Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Republic Day 2025: राष्ट्रपति के वीरता पदक से नवाजे जाएंगे यूपी के 33 पुलिसकर्मी, लिस्ट में तीन IPS अधिकारी भी शामिल

    Updated: Sat, 25 Jan 2025 08:38 PM (IST)

    गणतंत्र दिवस पर वीरता विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए 33 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का पदक दिया जाएगा। अग्निशमन सेवा के 16 कर्मियों समेत कुल 99 अ ...और पढ़ें

    राष्ट्रपति के वीरता पदक से नवाजे जाएंगे यूपी के 33 पुलिसकर्मी- जागरण ग्राफिक्स
    राष्ट्रपति के वीरता पदक से नवाजे जाएंगे यूपी के 33 पुलिसकर्मी- जागरण ग्राफिक्स

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। गणतंत्र दिवस पर इस बार तीन आइपीएस अधिकारियों समेत 33 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति का पदक प्रदान किया जाएगा। इनमें अग्निशमन सेवा के 16 अधिकारी व कर्मी भी शामिल हैं। इनके अलावा विशिष्ट सेवा व सराहनीय सेवा के लिए 99 अधिकारियों व कर्मियों को राष्ट्रपति का पदक प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

    10 पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री का वीरता प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा अलग-अलग नौ श्रेणियों में 720 पुलिसकर्मियों को डीजीपी का प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया जाएगा। 146 जेलकर्मियों को डीजी कारागार के प्रशंसा चिन्ह प्रदान किए जाएंगे। इनमें 25 को हीरक, 35 काे स्वर्ण व 86 को रजत प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया जाएगा।

    इन्हें मिलेगा राष्ट्रपति का वीरता पदक

    राष्ट्रपति का वीरता पदक पाने वालों में तीन आइपीएस अधिकारी एसपी अशोक कुमार मीणा, निपुण अग्रवाल व डा.दीक्षा शर्मा के अलावा पुलिस उपाधीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह व कुलदीप कुमार, निरीक्षक गीतेश कपिल, अमित, अब्दुल रहमान सिद्दीकी व रिपुदमन सिंह, उप निरीक्षक मुनेष सिंह व अंगद सिंह यादव, आरक्षी देवदत्त सिंह, राजन कुमार, रितुल कुमार वर्मा, नीरज कुमार पाल, प्रवीण अहलावत व संदीप कुमार के नाम शामिल हैं।

    इनके अलावा वीरता के लिए राष्ट्रपति का पदक पाने वालों में अग्निशमन सेवा के सीएफओ राहुल पाल, दीपक शर्मा व अरुण कुमार सिंह, एफएसओ कुंवर सिंह, कमलेन्द्र कुमार सिंह व श्रीनारायण सिंह, फायरमैन जोगेन्द्र सिंह, प्रहलाद सिंह राणा, आयुष्मान कुमार शर्मा, कवेन्द्र सिंह, शैलेश, आदित्य पाठक, कपिल यादव व मुकुल, चालक सत्येन्द्र सिंह, सुदेश कुमार बाबू के नाम शामिल हैं।

    खबरें और भी

    विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पदक पाने वालों में एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक यदुवीर सिंह, दिलीप सिंह, ब्रह्म देच शुक्ला व उप निरीक्षक नारायण सिंह यादव, होमगार्ड व नागरिक सुरक्षा के चैतन्य जैन व राजेन्द्र कुमार शर्मा, डीआइजी जेल प्रेम नाथ पांडेय, जेल अधीक्षक आलोक सिंह व प्रधान बंदी रक्षक रमाकांत के नाम शामिल हैं।

    सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति का पदक पाने वालों में पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित गुप्ता, आइजी एलआर कुमार, एसपी चित्रकूट अरुण कुमार सिंह, उप सेनानायक दिगंबर कुशवाहा, एएसपी ममता रानी चौधरी, सुभाष चंद्र गंगवार, ब्रजेश कुमार गौतम व महेन्द्र कुमार समेत 73 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं।

    इनके अलावा अग्निशमन सेवा के पांच कर्मियों, होमगार्ड व नागरिक सुरक्षा के पांच कर्मियों के अलावा जेल अधीक्षक सत्य प्रकाश व जेलर राजकुमार समेत कारागार विभाग के छह कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री का वीरता पदक

    मुख्यमंत्री का वीरता पदक पाने वालों में नागरिक पुलिस के निरीक्षक अरुण कुमार सिंह व आदेश कुमार त्यागी, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, दीपक सिंह, सुमनेश सिंह व सचिन धामा, मुख्य आरक्षी अरविंद कुमार, आरक्षी विवेक भारद्वाज व कुलदीप सिंह के अलावा सशस्त्र पुलिस के निरीक्षक महावीर सिंह के नाम शामिल हैं।

    इन श्रेणियों में मिलेगा डीजीपी का प्रशंसा चिन्ह

    शाैर्य के आधार पर तीन तथा सेवा अभिलेखों के आधार पर 43 पुलिसकर्मियों को डीजीपी का उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया जाएगा। इनके अलावा सेवा अभिलेखाें के आधार पर 180 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए, शौर्य के आधार पर 21 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए डीजीपी का सम्मान चिन्ह प्रदान किया जाएगा।

    शौर्य के आधार 25 को हीरक प्रशंसा चिन्ह, सेवा अभिलेखों के आधार पर 10 को स्वर्ण प्रशंसा चिन्ह, शौर्य के आधार पर 64 को स्वर्ण प्रशंसा चिन्ह, सेवा अभिलेखों के आधार पर 95 को रजत प्रशंसा चिन्ह व शौर्य के आधार पर 279 पुलिसकर्मियों को रजत प्रशंसा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।