Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL की वजह से न‍ियुक्‍त‍ि पत्र लेने लखनऊ नहीं पहुंच सके Rinku Singh, सीएम योगी से कहा- धन्‍यवाद, जल्‍द आऊंगा 

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 10:03 PM (IST)

    क्रिकेटर रिंकू सिंह ने क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद पर नियुक्ति और एशियन गेम्स के लिए 3 करोड़ रुपये की सम्मान राशि देने हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यना ...और पढ़ें

    क्र‍िकेटर र‍िंकू स‍िंह, यूपी के सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ।- फाइल फोटो

    क्र‍िकेटर र‍िंकू स‍िंह, यूपी के सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ।- फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्‍य ब्‍यूरो, लखनऊ। क्रिकेटर रिंकू सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी कर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद पर नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ का आभार जताया। उन्होंने एशियन गेम्स के लिए तीन करोड़ रुपये की सम्मान राशि देने पर भी धन्यवाद कहा। बताया कि आईपीएल मैच के कारण वह मंगलवार को नियुक्ति पत्र नहीं ले सके। जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपना नियुक्ति पत्र प्राप्त करेंगे।

    अगले वर्ष से लक्ष्मण व रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार में मिलेंगे 10-10 लाख रुपये

    प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए मंगलवार का दिन बड़ी सौगात लेकर आया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि अगले वर्ष से लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार की राशि बढ़ाकर 10-10 लाख रुपये कर दी जाएगी। अभी यह राशि 3.11 लाख रुपये है। उन्होंने खेल विभाग को इस संबंध में प्रस्ताव जल्द भेजने के निर्देश भी दिए।

    लोकभवन में मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले छह खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र दिए। नौ खिलाड़ियों को लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अलावा नौ खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि और 19 खिलाड़ियों के खाते में एकलव्य कोष से आर्थिक सहायता भी दी।

    मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जितनी मेहनत और पसीना बहाया जाएगा, जीत उतनी ही करीब होगी। खेल की सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने खेल बजट में कई गुणा बढ़ोतरी की है और पिछले नौ वर्षों में खिलाड़ियों को 200 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है। हर गांव में खेल का माहौल तैयार किया जा रहा है। हर विकास खंड में मिनी स्टेडियम और हर मंडल में स्पोर्ट्स कॉलेज बनाए जा रहे हैं।

    खबरें और भी

    सांसद और विधायक निधि से भी खेल सुविधाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निर्माण पूरा हो चुका है और मई-जून में इसका लोकार्पण किया जाएगा। ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर छह करोड़, रजत पर चार करोड़ और कांस्य पर दो करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है। अब तक 500 से अधिक खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी जा चुकी है। कार्यक्रम में क्रिकेटर रिंकू सिंह भी इसी वजह से नियुक्ति पत्र लेने नहीं आ पाए। 

    यह भी पढ़ें- क्र‍िकेटर र‍िंंकू स‍िंंह को म‍िल गई सरकारी नौकरी, रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर बनाए जाने पर मछलीशहर सांसद प्र‍िया सरोज खुश