यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए जारी की तीसरी लिस्ट, 6 प्रत्याशियों का एलान; एक सीट TMC के नाम
लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। सपा ने छह सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। वहीं एक सीट तृणमूल का ...और पढ़ें

HighLights
- लोकसभा चुनावों के लिए सपा ने जारी की तीसरी लिस्ट
- यूपी की छह लोकसभा सीटों के लिए सपा ने किया प्रत्याशियों का एलान
- सपा ने तृणमूल कांग्रेस के लिए छोड़ी भदोही सीट
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। सपा ने छह सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। वहीं एक सीट तृणमूल कांग्रेस के लिए छोड़ दी है।
समाजवादी पार्टी ने बिजनौर से यशवीर सिंह, नगीना से मनोज कुमार, मेरठ से भानु प्रताप सिंह, अलीगढ़ से बिजेंद्र सिंह, हाथरस से जसवीर बाल्मिकी और लालगंज से दारोगा सरोज को उम्मीदवार बनाया है। वहीं भदोही लोकसभा सीट तृणमूल कांग्रेस के लिए छोड़ दी है।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 15, 2024
19 फरवरी को जारी की थी दूसरी लिस्ट
समाजवादी पार्टी ने 19 फरवरी को दूसरी लिस्ट जारी की थी। अखिलेश यादव ने सोमवार को 11 और प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए चुनाव की तरफ अपना अगला कदम बढ़ा दिया था। इन 11 प्रत्याशियों में कई अहम चेहरे थे। मिश्रिख लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने रामपाल राजवंशी, मोहनलालगंज से आरके चौधरी, प्रतापगढ़ से एसपी सिंह पटेल को टिकट दिया था। बहराइच से रमेश गौतम, चंदौली से वीरेंद्र सिंह और गोंडा से श्रेया वर्मा पर पार्टी ने दांव लगाया था।