विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'संजय सिंह की जान को खतरा है, ईडी एनकाउंटर कराने की फिराक में है' इस AAP नेता के बयान से मची हलचल

By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
Updated: Thu, 12 Oct 2023 07:48 PM (IST)

UP Politics News Update महेंद्र सिंह ने कहा कि लेकिन इतने दबाव के बावजूद संजय सिंह झुके नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम पीएम मोदी की यातना का पैमाना देख ...और पढ़ें

UP Politics : संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार किया है।
UP Politics : संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार किया है।

लखनऊ, जागरण ऑनलाइन टीम। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार से सांसद संजय सिंह की जान को खतरा है। ईडी पूछताछ के दौरान उनका एनकाउंटर कराने की फिराक में है।

सिंह ने कहा अदालत कि बिना अनुमति के कस्टडी के दौरान ईडी अधिकारी रात 10:30 बजे सांसद संजय सिंह को अचानक अज्ञात स्थान ले जाने लगे इसका जब सांसद संजय सिंह ने विरोध किया और अधिकारियों से पूछा किसके आदेश से ईडी मुख्यालय से बाहर लेकर जा रहे हो तो अधिकारियों ने जवाब दिया कि ऊपर से आदेश हैं।

महेंद्र बोले- सरकार के इशारे पर ईडी कर रही काम

यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव बोले- भाजपा को हवा में उड़ाकर पूरी तरह से कर देंगे सफाया, कहा- कुछ बदला नहीं है

उन्होंने कहा कि इस बात की पुष्टि स्वयं सांसद संजय सिंह ने कोर्ट में पेश होने के दौरान की थी। ईडी लगातार सरकार के इशारे पर काम कर रही है। पूछताछ के इतने दिनों में भी संजय सिंह के घर पर न तो तलाशी के दौरान कुछ मिला और न ही उनके फोन से। लेकिन सरकार 2024 के चुनाव के चलते घबरायी हुई है और उप्र में आम आदमी पार्टी के बढ़ते ग्राफ और संजय सिंह के सवालों के हमलों के चलते भाजपा ने उन पर शिकंजा कसा है।

महेंद्र सिंह ने कहा कि लेकिन इतने दबाव के बावजूद संजय सिंह झुके नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम पीएम मोदी की यातना का पैमाना देखना चाहते हैं। महेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार लाख दबाव बना ले लेकिन न आप नेता झुके हैं और न ही पार्टी के कार्यकताã पीछे हटने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्त्ता सरकार के खिलाफ संजय सिंह की आवाज बनकर बुलंद करते रहेंगे। जब तक संजय सिंह की रिहाई नहीं होती तब तक आप के कार्यकताã आंदोलित रहेंगे।