विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिया कालेज में दाखिला लेना चाहते हैं तो खुशखबरी, यूजी और पीजी के आवेदन शुरू, इन नए कोर्सों में इस साल प्रवेश

Updated: Tue, 23 Apr 2024 07:55 AM (IST)

Lucknow News In Hindi Today प्रवेश-समिति के निदेशक डा. मिर्जा मोहम्मद अबु तैय्यब ने बताया कि आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को लवि की वेबसाइट पर जाकर 100 र ...और पढ़ें

Lucknow News: शिया कालेज: यूजी और पीजी के आवेदन शुरू
Lucknow News: शिया कालेज: यूजी और पीजी के आवेदन शुरू

HighLights

  1. मेरिट से होंगे दाखिले, कालेज ने जारी की गाइडलाइन
  2. इस बार पांच नए कोर्सों में मिलेगा प्रवेश का मौका

जागरण संवाददाता, लखनऊ। शिया पीजी कालेज में शैक्षिक सत्र 2024-25 से स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। अभ्यर्थी कालेज के एडमिशन पोर्टल www.shiapgcollege.ac.in और वेबसाइट www.shiacollege.org पर जाकर आवेदन कर सकते है। प्रवेश संबंधी गाइडलाइन वेबसाइट पर अपलोड की गई है। दाखिले मेरिट से होंगे।

इन नए कोर्सों में इस साल प्रवेश

प्राचार्य प्रो. एस शबीहे रजा बाकरी ने बताया कि नए सत्र से कालेज में पांच नए कोर्स भी शुरू होंगे। इनमें स्नातक स्तर पर एल.एल.बी आनर्स (पांच वर्षीय), बी.ए (पत्रकारिता एवं जनसंचार), पीजी में एम.ए राजनीतिक शास्त्र, तथा एम.ए (शिक्षाशास्त्र) व एम.ए (इतिहास) के प्रवेश भी प्रारम्भ हो जाएगें।

ये भी पढ़ेंः Weather Update UP: यूपी में लखनऊ समेत 36 से अधिक जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी, सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक न निकलें बाहर

समस्या पर यहां करें संपर्क

प्रवेश संबंधी किसी भी समस्या या आवश्यकता पड़ने पर अभ्यर्थी महाविद्यालय के सीतापुर रोड, परिसर पर संबंधित काउंटर पर सुबह 11 से शाम चार बजे तक या हेल्पलाइन नंबर 7080372122, 9682815122, 8090578428 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ेंः दूल्हे की जूता चुराई की रस्म के दौरान मारपीट, शादी में दो पक्षाें में जमकर चले लात-घूंसे, गाड़ी टूटी, चार बराती घायल

कोर्स - सीटें - प्रथम सेमेस्टर फीस छात्र - प्रथम सेमेस्टर फीस छात्रा

  • बी.ए - 1046 - 4769 - 4605
  • बी.काम - 700 - 5269 - 5105
  • बी.काम सेल्फ फाइनेंस - 320 - 8000 - 8000
  • बी.बी.ए आईबी - 60 - 25,000 - 25,000
  • बी.एससी गणित - 288 - 5,749 - 5,585
  • बी.एससी बायो - 262 - 5,989 - 5,825
  • एल.एल.बी(लवि) - 320 - 5605 - 5,405
  • एल.एल.बी (ओयू) - 6,605 - 6,405
  • एम.ए उर्दू - 60 - 8,000 - 8,000
  • एम.ए समाजशास्त्र - 60 - 8,000 - 8,000
  • एम.ए पत्रकारिता - 60 - 25,000 - 25,000
  • एम.एससी जंतु विज्ञान - 30 - 17,500 - 17,500

आईटी कालेज में अप्रैल के अंत में आवेदन

आईटी कालेज में नए सत्र में स्नातक, परास्नातक कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया इस महीने के अंत तक शुरू हो गई। प्राचार्य प्रोफेसर पैंजी सिंह ने बताया कि कालेज की वेबसाइट अपडेट की जा रही है। इसलिए हमारी कोशिश है कि अप्रैल के अंत तक आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाए।