सीतापुर की छात्रा का लखनऊ में मिला नरकंकाल, प्रेमी पर हत्या का आरोप
लखनऊ के बख्शी का तालाब जंगल में एक नरकंकाल मिला है, जिसकी पहचान सीतापुर की मानसी के रूप में हुई है। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण टीम, लखनऊ। बख्शी का तालाब थाने के देवरई कला के जंगल में नरकंकाल मिलने से लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस को मौके पर कंकालनुमा खोपड़ी अस्थियां, बाल और कुछ कपड़े मिले।
अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है साथ ही सैंपल डीएनए भी परीक्षण के लिए भेजे गए हैं, जिसके आधार पर मृतका की पहचान सीतापुर के थाना संदना निवासी महेश की बेटी मानसी के रूप में हुई है। वह 25 मई को कुलचयी स्थित डिग्री कॉलेज जाने के लिए निकली थी।
दो दिन तक नहीं आने पर 28 मई को संदना थाने पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। इस मामले में इंजीनियरिंग छात्र और एक अन्य लड़की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गुमशुदगी के बाद छात्रा के स्वजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। संदना पुलिस की निशानदेही पर बीकेटी पुलिस ने रिंगरोड के किनारे देवरीकला (महीपतपुर) स्थित जंगल में जांच पड़ताल की।
जंगल में अपहृता के पहने हुए कपड़े, एक चप्पल, कंकालनुमा खोपड़ी, कुछ अस्थियां और बाल मौके से बरामद हुए। जिसके आधार पर स्वजनों ने मृतका की पहचान की।
इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया मौके पर फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और डीएनए परीक्षण के लिये सैंपल भेजा गया है।
मृतका के पिता महेश ने बताया 25 मई को उनकी लड़की डिग्री कॉलेज के लिए निकली थी। फोन न लगने पर कॉलेज गए वहां कुछ पता नहीं चला तब संदना थाने में शिकायत की थी। रिपोर्ट 28 को दर्ज की गई। पुलिस के लापरवाही पर वह धरने पर बैठ गए थे। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर वह धरने से हटे।
उन्होंने सरैया रामगढ़ निवासी विशाल पुत्र कल्लू और शिवानी पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था। जांच में पता चला विशाल के साथ मृतका का प्रेम प्रसंग था। उसके गर्भवती होने पर प्रेमी ने हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए बीकेटी में रिंगरोड किनारे जंगल में फेंक दिया गया।
खबरें और भी
बीकेटी के इंस्पेक्टर ने बताया आरोपी आरआर कॉलेज का छात्र है। संदना पुलिस आरोपी को निशानदेही के लिए लेकर आई थी। उधर मृतका के पिता ने दोषी को फांसी की सजा और लापरवाह संदना पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।