Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी के गांवों में रोशनी फैला रही हैं 'सोलर दीदी', तकनीक और स्वरोजगार से महिला सशक्तीकरण की नई इबादत

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 06:00 PM (GMT+05:30)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की "सोलर दीदी" योजना ग्रामीण विकास का सशक्त मॉडल बन गई है। यह योजना महिलाओं को तकनीकी प्रशिक्षण ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. ग्रामीण महिलाओं को सौर ऊर्जा में तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

    2. महिलाएं सौर उपकरणों की मरम्मत कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।

    3. योजना गांवों में स्वच्छ ऊर्जा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रही है।

    डिजिटल टीम, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही “सोलर दीदी” योजना आज ग्रामीण विकास का एक सशक्त मॉडल बनकर उभरी है। यह योजना न केवल गांवों के अंधेरे को दूर कर रही है, बल्कि पारंपरिक रूढ़ियों को तोड़ते हुए महिलाओं को ऊर्जा क्षेत्र में तकनीकी विशेषज्ञ के रूप में स्थापित कर रही है। अब ग्रामीण महिलाएं बिजली से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए शहरों पर निर्भर नहीं हैं, बल्कि खुद 'सोलर दीदी' बनकर घर-घर सेवाएं दे रही हैं।

    तकनीकी प्रशिक्षण: घर की दहलीज से ऊर्जा क्षेत्र तक
    योजना के तहत ग्रामीण परिवेश की महिलाओं को विशेष तकनीकी ट्रेनिंग दी जा रही है। महिलाओं को सोलर लैंप, सोलर पैनल और चार्जिंग यूनिट स्थापित करने का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाता है। उपकरणों में आने वाली छोटी-बड़ी खराबियों को मौके पर ही ठीक करने का हुनर सिखाया जा रहा है। सौर उपकरणों की बिक्री और उनके प्रबंधन के गुर सिखाकर उन्हें एक सफल उद्यमी के रूप में तैयार किया जा रहा है।

    इस पहल का सबसे गहरा प्रभाव महिलाओं की आर्थिक स्थिति पर पड़ा है। सोलर उत्पादों की बिक्री और मरम्मत सेवाओं के माध्यम से महिलाएं अब हर महीने एक निश्चित आय अर्जित कर रही हैं। आर्थिक योगदान देने के कारण परिवार और समाज में महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण बदला है, जिससे उनके आत्मविश्वास में भारी वृद्धि हुई है।

    पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता की दूत
    'सोलर दीदियां' केवल तकनीशियन नहीं, बल्कि 'पर्यावरण योद्धा' भी हैं। वे घर-घर जाकर ग्रामीणों को पारंपरिक बिजली और ईंधन के बजाय सौर ऊर्जा के लाभ समझा रही हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में कार्बन उत्सर्जन कम हो रहा है और स्वच्छ ऊर्जा के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है।

    खबरें और भी

    भविष्य की योजना: हर गांव होगा आत्मनिर्भर
    सरकार और स्वयंसेवी संस्थाओं के साझा प्रयासों से इस योजना का दायरा तेजी से बढ़ाया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य आने वाले समय में प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में कम से कम एक 'सोलर दीदी' तैयार करना है, ताकि गांवों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जा सके।