एसआईआर के बाद भी पांच-पांच जगह एक ही मतदाता का नाम, सपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजा ज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन भेजकर मतदाता सूची में गड़बड़ियों की शिकायत की है। झांसी जिले में एक ही मतदाता के नाम कई बार दर्ज ह ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद भी मतदाता सूची में गड़बड़ियां होने शिकायत की है।
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने ज्ञापन भेजकर कहा है कि झांसी जिले के विधान सभा क्षेत्रों में एक ही मतदाता का नाम पांच-पांच जगह दर्ज हैं। मृतक मतदाताओं के भी नाम सूची में शामिल हैं। उन्होंने सभी विधान सभा क्षेत्रों में जांच कर ऐसे नामों को हटाने की मांग की है।
प्रदेश अध्यक्ष की ओर से सोमवार को पार्टी नेता केके श्रीवास्तव, डा. हरिश्चंद्र सिंह और राधेश्याम सिंह द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि झांसी के गरौठा विधान सभा क्षेत्र में मतदाता ऊषा का नाम पांच जगह और राहुल, ज्योति सिंह, विकास कुमार, छाया व मनीषा के नाम तीन-तीन जगह दर्ज हैं।
मऊरानीपुर विधान सभा क्षेत्र में साधना का नाम पांच जगह, ज्योति का नाम चार जगह और निधि पांडेय और हेमल अहिरवार का नाम तीन-तीन जगह दर्ज है।
ज्ञापन में कहा गया है कि इन दोनों विधान सभा क्षेत्र की तरह प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में डुप्लीकेट मतदाताओं का नाम पांच बार, चार बार, तीन बार, दो बार दर्ज है। मृतक, अनुपस्थित और शिफ्टेड मतदाताओं के भी नाम हैं। इन सभी मामलों में कार्रवाई की जाए।