यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डिम्पल यादव और प्रियंका वाड्रा ने संभाली सपा-कांग्रेस गठबंधन की कमान
सपा - कांग्रेस के बीच UP विधान सभा चुनाव में गठबंधन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की धर्मपत्नी एवं सांसद डिम्पल यादव सक्रिय भूमिका निभा रह ...और पढ़ें

लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में गठबंधन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की धर्मपत्नी एवं सांसद डिम्पल यादव सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।उहोंने कल दिल्ली में कांग्रेस के स्टार प्रचारक के रुप में सक्रिय भूमिका निभाने को तैयार प्रियंका गांधी से लम्बी वार्ता की। डिम्पल और प्रियंका के बीच वार्ता के बाद राहुल गांधी विदेश दौरे से वापस आने के बाद अपने आवास पर पार्टी के नेताओं की बैठक करेंगे।
सपा घमासानः मुलायम-अखिलेश दोनों को चाहिए अध्यक्ष पद, वार्ता बेनतीजा
डिम्पल और प्रियंका की वार्ता के बाद प्रियंका गांधी सीधे राहुल गांधी के आवास पर आहुत वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ वार्ता शुरु करने ही वाले थे। राहुल के आवास पर पार्टी नेताओं की बैठक में सोनिया गांधी भी शामिल हुई। इसतरह राहुल के आवास पर आयोजित बैठक में सोनिया, राहुल व प्रियंका शामिल हुई। जानकारी मिली है कि प्रियंका गांधी ने बैठक में सपा से चुनावी गठबंधन पर डिम्पल से चर्चाएं की। उल्लेखनीय है कि अखिलेश यादव ने पहले ही उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के इच्छुक हैं और वे कांग्रेस से गठबंधन करने के बाद तीन सौ से अधिक सीटे प्राप्त करने पर दृढ हैं।
आ सकता है ‘बड़ा फैसला’, सपा प्रमुख मुलायम की प्रेसवार्ता आज
सपा और कांग्रेस केबीच गठबंधन होने में सपा सौ सीट कांग्रेस को देने को तैयार है। राजनीतिक हलकों में पहले यह चर्चा थी कि छुट्टी मनाकर विदेश से राहुल गाँधी के लौटने के बाद अखिलेश और राहुल के बीच वार्ता होगी और उसके बाद ही दोनों दलों में राजनीतिक गठबंधन को अंतिम रुप दिया जाएगा।समझा जाता है कि राहुल के आवास पर हुई बैठक में नेताओं से चर्चा करने के बाद अखिलेश और राहुल के बीच चुनावी गठबंधन की चर्चा होगी जिसमें गठबंधन पर फैसला हो सकता है।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं 16 मार्च से !
शिक्षा-सुरक्षा-स्वाभिमान यात्रा में राजबब्बर बोले, कांग्रेस ही सच्ची दलित हितैषी
इलाहाबाद में चुनावी परिचर्चा में बवाल, कुर्सियां फेंकी और वाहन में तोडफ़ोड़