Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SP Candidate List: लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने जारी की एक और लिस्ट, UP की सात सीटों पर अखिलेश ने इन प्रत्याशियों पर लगाया दांव

    Updated: Sun, 14 Apr 2024 02:03 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 समाजवादी पार्टी ने रविवार को लोकसभा प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी। सपा ने उत्तर प्रदेश में सात और प्रत्याशियों के नाम ...और पढ़ें

    लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने जारी की एक और लिस्ट
    लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने जारी की एक और लिस्ट

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। SP Candidate List: लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने रविवार को प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। सपा ने उत्तर प्रदेश में सात और प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। सपा ने फूलपुर से अमरनाथ मौर्य और श्रावस्ती से राम शिरोमणि पर दांव लगाया है। 

    यह रही प्रत्याशियों की लिस्ट

    सीट प्रत्याशी
    फूलपुर अमरनाथ मौर्य
    श्रावस्ती राम शिरोमणि वर्मा
    डुमरियागंज भीष्म शंकर 'कुशल' तिवारी
    संतकबीरनगर लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद
    सलेमपुर रमाशंकर राजभर
    जौनपुर बाबू सिंह कुशवाहा
    मछलीशहर प्रिया सरोज

    यह भी पढ़ें- सपा ने कौशांबी-कुशीनगर सीट पर प्रत्याशियों का किया एलान, सभी अटकलों पर लगा विराम

    बसपा और भाजपा में भी लंबे समय तक रह चुके हैं मौर्य

    फूलपुर सीट से घोषित सपा प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य पार्टी में प्रदेश सचिव भी हैं। प्रीतम नगर के रहने वाले अमरनाथ मौर्य लंबे समय तक बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में रह चुके हैं। वर्ष 2002 में शहर पश्चिम से बसपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। इसके अलावा वह बसपा में कई पदों पर भी रह चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में भी वह काफी समय तक रहे हैं।

    2002 में स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ सपा में हुए शामिल

    वर्ष 2022 में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता ग्रहण की थी। फूलपुर संसदीय सीट से अमरनाथ मौर्या ने दावेदारी पेश की थी, जिस पर रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके नाम की घोषणा कर दी।

    यह भी पढ़ें- Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को लगा तगड़ा झटका, 30 साल पुराने सपाई विजय सचान ने छोड़ी पार्टी

    खबरें और भी