राज्य के होम्यौपैथी कॉलेजों को एनसीआईएसएम से मान्यता, आयुर्वेदिक व यूनानी कॉलेजों को भी दिलाने की तैयारी
UP News: आयुष विभाग ने एनसीआईएसएम की आपत्तियों को दूर करने का शपथ पत्र भेजा है। जिससे जल्द ही मान्यता आदेश जारी होने की संभावना है। ...और पढ़ें

भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग
HighLights
आयुष चिकित्सा पद्धति की राज्य कोटे की सीटों के लिए काउंसिलिंग की तैयारी शुरू
आयुष की मान्यता के लिए एनसीआईएसएम को भेजा गया शपथ पत्र
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में एमबीबीएस, बीडीएस में प्रवेश के लिए राज्य कोटे की काउंसिलिंग पंजीयन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही आयुष चिकित्सा पद्धति की राज्य कोटे की सीटों के लिए काउंसिलिंग की तैयारी शुरू हो गयी है। राज्य के होम्योपैथी कॉलेजों को एनसीआईएसएम से मान्यता के बाद अब आयुर्वेदिक व यूनानी कॉलेजों को भी मान्यता दिलाने के लिए तैयारी की जा रही है।
राज्य के आयुर्वेदिक और यूनानी कॉलेजों को अभी भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (एनसीआईएसएम) ने मान्यता प्रदान नहीं की हैं। आयुष विभाग ने एनसीआईएसएम की आपत्तियों को दूर करने का शपथ पत्र भेजा है। जिससे जल्द ही मान्यता आदेश जारी होने की संभावना है।
प्रत्येक शैक्षिक वर्ष में एनसीआइएसएम का दल आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी कालेजों में शिक्षक, इंफ्रास्ट्रक्चर और लैब का निरीक्षण करता है। जिसमें सामने आयी कमियों को दूर करने के बाद मान्यता आदेश जारी होता है। इस वर्ष राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेजों और यूनानी कॉलेजों ने समय से जवाब नहीं भेजा, जिसे मान्यता आदेश जारी नहीं हुआ।
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आयुष विभाग की ओर से खामियां दूर करने का शपथ पत्र भेज दिया गया है। जल्द ही मान्यता का आदेश मिल जाएगा।