Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मलिहाबाद में एक जून से सजेगी दशहरी आम की मंडी, इस बार 20 प्रतिशत कम होगा निर्यात

    Updated: Tue, 26 May 2026 05:47 AM (IST)

    मलिहाबाद में 1 जून से दशहरी आम की मंडी शुरू हो रही है, लेकिन खराब मौसम के कारण इस बार निर्यात में 20% की कमी आने की आशंका है। हालांकि, बागवानों को स्थ ...और पढ़ें

    एक जून से सजेगी दशहरी आम की मंडी।

    एक जून से सजेगी दशहरी आम की मंडी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    आशीष पांडेय, मलिहाबाद। विश्व प्रसिद्ध दशहरी के शौकीनों की प्रतीक्षा अब खत्म होने वाली है। एक जून से मलिहाबाद आम मंडी में आम निर्यात की शुरुआत होने जा रही है, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हालांकि इस बार मौसम की मार के कारण फसल कमजोर है, जिससे पिछले वर्ष की तुलना में आम के निर्यात में 20 प्रतिशत तक कमी आने की आशंका है।

    इस वर्ष मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण बागवानों को कमजोर फसल का दंश झेलना पड़ा है, लेकिन इस संकट के बीच बागवानों के लिए एक राहत भरी बात भी है।

    बागवानों का अनुमान है कि स्थानीय मंडी में कम खर्चे पर आम की बेहतर और अच्छी कीमत मिलेगी, जबकि बागवानों को दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों की मंडियों में आम भेजने पर अधिक खर्च आता है।

    मंडी शुरू होने से पहले ही मलिहाबाद में हलचल तेज हो गई है। बागवानों ने आम की पैकिंग और तुड़ाई के लिए जरूरी सामान कैरेट, गत्ते, रद्दी और आम तोड़ने वाली नेट का प्रबंध पुख्ता कर लिया है।

    देश के कोने-कोने से व्यापारियों का आना भी शुरू हो गया है। मुख्य रूप से मुंबई, दिल्ली, लुधियाना, अमृतसर, कोलकाता, जयपुर, भोपाल सहित कई अन्य शहरों के बड़े व्यापारियों ने मलिहाबाद में डेरा डाल दिया है। फसल की कम पैदावार का सीधा असर इस बार मंडी के कुल टर्नओवर और निर्यात पर दिखने वाला है।

    पिछले वर्ष आम निर्यात एक लाख मीट्रिक टन था, जो इस वर्ष घटकर अनुमानित 80 हजार मीट्रिक टन है। बागवानों का कहना है भले ही इस बार पेड़ों पर आम कम हैं, लेकिन फलों की गुणवत्ता अच्छी है।