विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के कई जिलों में स्वाइन फ्लू की दस्तक, फिरोजाबाद और बदायूं में दो की मौत; पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी संक्रमित

Published: Wed, 02 Sep 2026 03:51 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ रहा है, फिरोजाबाद और बदायूं में दो लोगों की ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. फिरोजाबाद और बदायूं में स्वाइन फ्लू से दो मौतें हुईं।

  2. पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए।

  3. उन्नाव और नोएडा सहित कई जिलों में मामले बढ़ रहे हैं।

जागरण टीम, लखनऊ। स्वाइन फ्लू से फिरोजाबाद में 69 वर्षीय कारोबारी और बदायूं में बुजुर्ग महिला मुकीम की मौत हो गई। फिरोजाबाद में व्यापारी एक वर्ष से बीमार थे। वह पिछले एक साल से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और रविवार को जयपुर से इलाज कराकर लौटे थे। घर आकर उनकी हालत बिगड़ने लगी। रात नौ बजे उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर लाया गया।

यहां उन्हें स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती कर दिया गया। सोमवार शाम स्वजन उन्हें प्राइवेट ट्रामा सेंटर ले गए। वहां देर रात उनकी मृत्यु हो गई। बदायूं में बुजुर्ग महिला मुकीम को 13 अगस्त से सांस लेने में परेशानी हो रही थी। बरेली के रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज में निधन के बाद स्वजन ने स्थानीय स्वास्थ अधिकारियों को सूचना दिए बिना शव दफना दिया।

मेडिकल कॉलेज से जानकारी आने के बाद मंगलवार को टीम गांव दौड़ी। महिला के स्वजन व कुछ अन्य लोगों के नमूने लेकर जांच कराई। स्वाइन फ्लू से मौत के बाद अलर्ट जारी कर दिया, ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके।

उन्नाव में स्वाइन फ्लू के पांच संक्रमित मिले
जिले में दो दिन में पांच संक्रमित सामने आ चुके हैं। संक्रामक रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. जयराम सिंह ने बताया कि परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि संक्रमित का लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

नोएडा में स्वाइन फ्लू के 220 मामले
स्वास्थ्य विभाग को 24 घंटे में एच1एन1 के 11 और नए केस मिले हैं। प्राइवेट अस्पताल की जांच के बाद मरीजों का इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल में मंगलवार को 51 साल की महिला और 20 वर्षीय संदिग्ध मरीज की एंटीजन जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। विभाग के आंकड़ों में स्वाइन फ्लू के मरीजों की कुल संख्या 220 हो गई है।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह में स्वाइन फ्लू संक्रमण की पुष्टिपर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से पीड़ित पाए गए हैं। केजीएमयू के माइक्रोबायोलाजी विभाग में की गई जांच में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। मंत्री पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थे। कुछ समय पहले वह फिरोजाबाद गए थे। लखनऊ आने पर उनकी मलेरिया की जांच कराई गई, जो नेगेटिव आई, लेकिन इन्फ्लुएंजा एच1एन1 जांच पाजिटिव आई। मंत्री डाक्टरों की सलाह पर तय मेडिकल प्रोटोकल का पालन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बस-डंपर की टक्कर, हादसे में घायल हुए 6 यात्री