Trending Quiz : उत्तर प्रदेश का सबसे ज्यादा आबादी वाला जिला कौन-सा है?
UP Quiz : जीके मतलब अलग अलग सब्जेक्ट और फैक्ट्स की समझ और जागरूकता से है जो खास क्षेत्र के लिए नहीं हैं। अच्छा सामान्य ज्ञान होना जरूरी है क्योंकि यह लोगों को दुनिया की अच्छी तरह से समझ रखने और सार्थक बातचीत में इन्वॉल्व होने में मदद देता है।
-1786725069076_m.webp)
HighLights
उत्तर प्रदेश का गठन 24 जनवरी 1950 को हुआ था।
कानपुर को उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा शहर कहा जाता है।
प्रयागराज यूपी का सबसे ज्यादा आबादी वाला जिला है।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। नौकरी की बात आए और जनरल नॉलेज की बात न हो ऐसा होना बड़ा मुश्किल है। आज हम आपको ऐसी ही जनरल नॉलेज से रूबरू कराने जा रहे हैं जो आपकी नौकरी में हेल्प कर सकती है।
हेल्प ऐसे कर सकती है कि जनरल नॉलेज के सवाल आपसे किसी भी फॉर्म में पूछे जा सकते हैं। इसलिए आपकी जनरल नॉलेज जितनी अच्छी होगी आपके नौकरी पाने के चांसेस उतने ही ज्यादा होंगे। तो हम यहां आपको जीके के सवाल और उनके जवाब बता रहे हैं।
सवाल 1- उत्तर प्रदेश की स्थापना किस तिथि और वर्ष को हुई थी?
जवाब- उत्तर प्रदेश राज्य का गठन 24 जनवरी 1950 को हुआ था।
सवाल 2- उत्तर प्रदेश का सबसे विशाल शहर कौन सा माना जाता है?
जवाब- कानपुर को उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा शहर कहा जाता है।
सवाल 3- उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक राजधानी का क्या नाम है?
जवाब- लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी है।
सवाल 4- उत्तर प्रदेश में मुख्य रूप से किस भाषा को आधिकारिक (राजभाषा) दर्जा प्राप्त है?
जवाब- हिंदी उत्तर प्रदेश की मुख्य आधिकारिक भाषा है।
सवाल 5- उत्तर प्रदेश का राजकीय पशु किसे घोषित किया गया है?
जवाब- बारहसिंगा (Swamp Deer) उत्तर प्रदेश का राजकीय पशु है।
यह भी पढ़ें- Trending Quiz : यूपी की किस सिटी को खुशबुओं का शहर कहा जाता है?
सवाल 6- उत्तर प्रदेश का सबसे ज्यादा आबादी वाला जिला कौन-सा है?
जवाब 6- दरअसल, यूपी में जनसंख्या के आधार पर सबसे बड़ा जिला प्रयागराज है। साल 2011 की जनगणना के हिसाब से यहां की कुल जनसंख्या लगभग 59.54 लाख थी।
Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया। यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है। दैनिक जागरण इस खबर से संबंधित किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता।
