विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में दो IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, भवानी सिंह खंगारौत अब गन्ना आयुक्त एवं एमडी चीनी निगम

Published: Fri, 06 Nov 2026 01:47 PM (IST)

IAS Officer Transfer in UP: खंगारौत इससे पहले सचिव वित्त के पद पर तैनात थे। 2003 बैच की आईएएस अधिकारी मिनिष्ती एस. अब सचिव वित्त का पद संभालेंगी।

दो आईएएस अधिकारियों का तबादला

दो आईएएस अधिकारियों का तबादला

HighLights

  1. मिनिष्ती एस. अब संभालेंगी सचिव वित्त का पद

  2. आयुक्त गन्ना एवं प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम के पद पर तैनात थीं मिनिष्ती

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को दो आईएएस अधिकारियों का तबादला किया। दोनों अधिकारियों के कार्यस्थल में बदलाव किया गया है और दोनों एक-दूसरे के स्थान पर भेजे गये हैं।

2010 बैच के आईएएस अधिकारी भवानी सिंह खंगारौत को आयुक्त गन्ना एवं प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम के पद पर भेजा गया है। भवानी सिंह खंगारौत को अब मिमिनिष्ती एस.के स्थान पर तैनात किया गया है।

खंगारौत इससे पहले सचिव वित्त के पद पर तैनात थे। 2003 बैच की आईएएस अधिकारी मिनिष्ती एस. अब सचिव वित्त का पद संभालेंगी। वह आयुक्त गन्ना एवं प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम के पद पर तैनात थीं।

भवानी सिंह खंगारौत 2010 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने 2009 में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा पास की थी। मार्च 2025 में आईएएस अधिकारियों का तबादला करते हुए योगी सरकार ने उन्हें मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक से निदेशक (प्रशासन), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग के पद पर स्थानांतरित किया था। इसके बाद उनकी तैनाती सचिव वित्त के पद पर की गई थी।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में 15 IAS अफसरों के ट्रांसफर, कृषि उत्पादन आयुक्त और आईआईडीसी के पद पर नई तैनाती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।