Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP IPS Transfer: यूपी में दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला, सुरेन्द्र नाथ तिवारी बने गाजियाबाद DCP

    Updated: Sat, 27 Jul 2024 08:31 PM (IST)

    यूपी में तबादला एक्सप्रेस लगातार दौड़ रही है। बीते दिनों प्रदेश सरकार ने नौ आईएएस अधिकारियों के साथ ही करीब 12 पीसीएस अधिकारियों के तबादले की सूची जार ...और पढ़ें

    यूपी में दो आइपीएस का तबादला ।
    यूपी में दो आइपीएस का तबादला ।

    HighLights

    1. यूपी में दो और आइपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर
    2. कुछ और आइपीएस अधिकारियों के जल्द होंगे तबादले

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। शासन ने दो और आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में अपर पुलिस उपायुक्त विवेक चंद्र यादव को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। एसपी स्थापना सुरेन्द्र नाथ तिवारी को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। डीजीपी मुख्यालय ने दोनों अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। जल्द कुछ और आईपीएस अधिकारियों के तबादले की भी तैयारी है।

    देर रात आई थी तबादला सूची

    बीती 25 जुलाई को भी कई आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची सामने आई थी। प्रदेश सरकार ने नौ आईएएस अधिकारियों के साथ ही करीब 12 पीसीएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की थी। जारी सूची के अनुसार,  सुधीर कुमार कानपुर के नगर आयुक्त बनाए गए हैं। वह अभी तक मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कानपुर थे। दीक्षा जैन सीडीओ कानपुर बनाई गए हैं। अभी तक वह सीडीओ फिरोजाबाद थीं।

    कानपुर विकास प्राधिकरण में सचिव पद पर तैनात शत्रुघ्न वैश्य फिरोजाबाद के सीडीओ बनाए गए हैं। प्रेरणा सिंह को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की एसीईओ बनाया गया है। शिव प्रसाद को प्रबंध निदेशक अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम बनाया गया है। वह अभी तक विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के पद पर कार्यरत थे। 

    डाॅ. कंचन शरण अपर आयुक्त अलीगढ़ मंडल को अपर आयुक्त आगरा मंडल बनाया गया है। अरुण कुमार अपर आयुक्त बरेली मंडल को अपर आयुक्त अलीगढ़ मंडल बनाया गया है। इसी तरह शीलधर सिंह यादव अपर आयुक्त लखनऊ मंडल को विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। रणविजय यादव अपर आयुक्त लखनऊ मंडल को विशेष सचिव सिंचाई विभाग बनाया गया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें - 

    यूपी में फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, अमित वर्मा समेत तीन IPS अधिकारियों का हुआ Transfer