Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में बिजली के 1.73 लाख स्मार्ट मीटर नहीं कर रहे डाटा एक्सचेंज, परियोजना पर उठे सवाल

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 10:47 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में 1.73 लाख स्मार्ट मीटरों के डाटा एक्सचेंज न करने पर राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने परियोजना की उच्चस्तरीय समीक्षा की मांग की है। परिष ...और पढ़ें

    बिजली के 1.73 लाख स्मार्ट मीटर नहीं कर रहे डाटा एक्सचेंज।

    बिजली के 1.73 लाख स्मार्ट मीटर नहीं कर रहे डाटा एक्सचेंज।

    HighLights

    1. 1.73 लाख स्मार्ट मीटरों में डाटा एक्सचेंज की समस्या।

    2. राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने उच्चस्तरीय समीक्षा की मांग की।

    3. परियोजना को उपभोक्ता हित में न होने का आरोप।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के परिसर में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों में से 1.73 लाख मीटर नान कम्युनिकेशन की स्थिति में पाए गए हैं। ये मीटर केंद्रीय प्रणाली से डाटा का आदान-प्रदान नहीं कर पा रहे हैं। जिससे प्रदेश में चल रही स्मार्ट मीटर परियोजना पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

    राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने स्मार्ट मीटर परियोजना की उच्चस्तरीय समीक्षा किए जाने की मांग की है। यह भी कहा है कि सुधार नहीं होने पर सरकार को चाहिए कि इस परियोजना को ही बंद कर दे।

    परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा है कि यह परियोजना उपभोक्ताओं के साथ ही ऊर्जा विभाग के हित में भी नहीं है। परियोजना पर और पैसे खर्च करना फिजूलखर्ची है। इतनी बड़ी संख्या में स्मार्ट मीटरों का कम्युनिकेशन से कटे रहने से परियोजना का उद्देश्य प्रभावित हो रहा है। इससे राजस्व प्रबंधन, बिलिंग, तकनीकी निगरानी तथा उपभोक्ता शिकायतों के समाधान पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

    आवश्यक है कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन स्मार्ट मीटर परियोजना की तकनीकी एवं वित्तीय समीक्षा कराए। उपभोक्ताओं को यह बताया जाए कि स्मार्ट मीटरों को ठीक करने की समय सीमा क्या है। अब तक इस दिशा में क्या कार्यवाही की गई है।

    परियोजना की प्रगति से संबंधित सभी आंकड़े नियमित रूप से सार्वजनिक किए जाएं, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और उपभोक्ताओं का विश्वास व्यवस्था पर मजबूत हो सके। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अब तक 92.90 लाख स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के परिसर में लगाए जा चुके हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सोमवार को बाराबंकी दौरे पर रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, 542 करोड़ से ज्यादा की 82 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास