यूपी में 8585 करोड़ की लागत से बनेगा 6-लेन जेवर लिंक एक्सप्रेसवे, नोएडा एयरपोर्ट का सफर होगा आसान
कैबिनेट ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए 8585.51 करोड़ रुपये के जेवर लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना को मंजूरी दी है। यह छह ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
जेवर लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी मिली।
8585.51 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा छह लेन।
नोएडा एयरपोर्ट की गंगा एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी सुधरेगी।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। नोएडा के जेवर में स्थित अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की कनेक्टीविटी को और बेहतर बनाने के लिए कैबिनेट की बैठक में नए लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना के तहत 8585.51 करोड़ रुपये की लागत से छह लेन का जेवर लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण के बाद गंगा एक्सप्रेसवे से नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की कनेक्टीविटी में सुधार होगा।
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकारण (यूपीडा) द्वारा तैयार किए जाने वाले छह लेन के इस एक्सप्रेसवे को भविष्य में आठ लेन तक विस्तारित किया जा सकेगा। 74.46 किलेमीटर का यह एक्सप्रेसवे गौतमबुद्ध नगर के ब्राहमण गांव से शुरू होकर बुलंदशहर के बाहांपुर गांव पर समाप्त होगा।
इसका निर्माण इंजीनियरिंग प्रिक्योरमेंट एवं कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) मोड में कराया जाएगा। इसके निर्माण पर 4479.52 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, जबकि भूमि अधिग्रहण सहित परियोजना पर 8585.51 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
यह भी पढ़ें- यूपी : कैंसर मुक्त उत्तर प्रदेश की ओर बड़ा कदम, प्रदेश के मंडलों में बनेंगे उपचार केंद्र; सरकार ने दी बजट को हरी झंडी
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लोकार्पण से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रवेश नियंत्रित ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना की घोषणा की थी। इसके बाद यूपीडा ने परियोजना पर काम शुरू किया है। यूपीडा के अधिकारियों ने बताया कि लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य चल रहा है।