UP Monsoon Session: तीन दिनों के सत्र में सिर्फ दो घंटे 43 मिनट ही चली विधानसभा
उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र तीन दिनों में केवल दो घंटे 43 मिनट ही चल सका। विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बाधित रही और लोकहित के प् ...और पढ़ें

UP Monsoon Session | तीन दिनों के सत्र में सिर्फ दो घंटे 43 मिनट ही चली विधानसभा।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मानसून सत्र के दौरान विधानसभा तीन दिनों में महज दो घंटे 43 मिनट ही चल सकी। तीन दिनों के सत्र में सदन की कुल बैठक अवधि पांच घंटे 32 मिनट रही, किंतु दो घंटे 49 मिनट व्यवधान में ही निकल गए। यानी सदन जितना चला, उससे अधिक समय हंगामे की वजह से ठप रहा।
विधानमंडल का मानसून सत्र तीन अगस्त से शुरू हुआ था। विधानसभा में पहले दिन आजमगढ़ जिले की निजामाबाद सीट से सपा विधायक आलम बदी के निधन पर शोक व्यक्त कर कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी।
लोकहित के कुल सात प्रस्ताव चर्चा के लिए विपक्ष ने दिए थे, सभी स्वीकृत हुए, लेकिन चर्चा एक में भी नहीं हो सकी।
अविलंबनीय लोक महत्व के विषय पर चर्चा कराने के लिए कुल 17 नोटिस विपक्ष ने दिए थे, किंतु किसी में भी चर्चा नहीं हो सकी। दूसरे और तीसरे दिन भी विपक्ष के हंगामे के बीच विधानसभा को स्थगित करना पड़ा था।