यूपी विधानसभा में बवाल पर सतीश महाना दुखी, कहा- जिन्हें रोल मॉडल मानते थे, उन्होंने ही हंगामा किया
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सत्र के दौरान हुए जोरदार हंगामे पर दुख और नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जिन्हें रोल मॉडल माना जाता ...और पढ़ें
HighLights
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने हंगामे पर जताई नाराजगी।
रोल मॉडल माने जाने वाले सदस्यों ने ही किया हंगामा।
सदन के बाहर अमर्यादित भाषा के प्रयोग पर आपत्ति।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान हुए जोरदार हंगामे को लेकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अपनी गहरी नाराजगी और दुख व्यक्त किया है। सदन की कार्यवाही के दौरान हुए घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को विधानसभा में एक रोल मॉडल के रूप में देखा जाता था, उन्हीं ने सदन में हंगामा खड़ा किया।
सतीश महाना ने बताया कि सदस्यों को रोकने का प्रयास किया गया था, लेकिन इसके बावजूद हंगामा जारी रहा। उन्होंने सदन के बाहर इस्तेमाल की गई भाषा पर भी आपत्ति जताते हुए उसे बेहद निंदनीय और अमर्यादित करार दिया।
यह भी पढ़ें- यूपी अनुपूरक बजट में शिक्षा क्षेत्र को बड़ा बूस्ट, बेसिक से लेकर तकनीकी और उच्च शिक्षा के लिए खुला खजाना
उन्होंने कहा कि सदन के नेता का सम्मान होना चाहिए। सहमति-असहमति लोकतंत्र का अंग है। लेकिन सदन के सदस्य का सम्मान हो। कल की घटना को लेकर मुझे दुख हुआ।