विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में 100 साल में दूसरी बार अगस्त में रिकॉर्ड तोड़ बारिश, सामान्य से 24 प्रतिशत अधिक बरसे बादल

Published: Thu, 03 Sep 2026 05:28 AM (IST)

उत्तर प्रदेश में इस अगस्त में 100 साल का दूसरा सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड बना, जो सामान्य से 24% ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. अगस्त में 100 साल का दूसरा सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड।

  2. सामान्य से 24% अधिक, कुल 291.3 मिमी वर्षा दर्ज।

  3. अगले दो दिन 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इस बार अगस्त की बारिश ने नया रिकार्ड बनाया है। पिछले 100 वर्षों में दूसरी बार अगस्त में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। इस वर्ष अगस्त में 291.3 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य से करीब 24 प्रतिशत अधिक है। इससे पहले 2018 में अगस्त में 293.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।

सितंबर में भी मानसून सक्रिय बना हुआ है। बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के कारण तापमान सामान्य से नीचे रहा और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को प्रदेश के 25 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। हालांकि सात सितंबर के बाद मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने के संकेत हैं।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के कारण उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। अगले दो दिनों में मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ पश्चिमी जिलों में भी भारी वर्षा हो सकती है। करीब 20 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह से बादलों की आवाजाही के बीच रिमझिम बारिश हुई। दोपहर और शाम को कई इलाकों में तेज बारिश हुई। दोपहर तीन बजे तक लखनऊ में 115.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मीरजापुर में सबसे अधिक 161 मिलीमीटर, सीतापुर में 130.6, चित्रकूट में 108 और बांदा में 90 मिलीमीटर बारिश हुई। प्रयागराज समेत कई जिलों में भी बारिश का असर रहा।

इन जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार को बांदा, कानपुर देहात, कानपुर नगर, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बस्ती, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, बदांयु, झांसी और आसपास के जिलों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ: टोल प्लाजा पर फर्जी सॉफ्टवेयर से वसूली का खेल, ईडी की 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर छापेमारी