खेलों का नया 'ग्लोबल हब' बना उत्तर प्रदेश: मेरठ में देश की अत्याधुनिक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी तैयार, खिलाड़ियों को सीधी सरकारी नौकरी
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में खेल और खिलाड़ियों का नया 'पावरहाउस' बन गया है। गोरखपुर में अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, मेरठ में स ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश बना खेलों का नया ग्लोबल हब
HighLights
गोरखपुर में 30 हजार क्षमता का अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम शिलान्यास।
मेरठ में अत्याधुनिक मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय तैयार।
खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में 2% आरक्षण, बढ़ी पुरस्कार राशि।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ/गोरखपुर। उत्तर प्रदेश अब केवल राजनीति और विकास ही नहीं, बल्कि खेल और खिलाड़ियों की दुनिया में भी देश का नया 'पावरहाउस' बनकर उभर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 9 वर्षों के कार्यकाल ने प्रदेश के खेल परिदृश्य का पूरी तरह कायाकल्प कर दिया है। जो राज्य कभी बुनियादी खेल सुविधाओं की कमी से जूझता था, आज वह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियमों, स्पोर्ट्स कॉलेजों और देश की अत्याधुनिक खेल यूनिवर्सिटी के दम पर वैश्विक पटल पर चमक रहा है। सरकार का विज़न साफ है—खेल अब सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि युवाओं के लिए एक सम्मानजनक और सुरक्षित करियर है।
गोरखपुर को मिला 30 हजार दर्शक क्षमता वाला इंटरनेशनल स्टेडियम
इसी कड़ी में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में लगभग 46 एकड़ क्षेत्रफल में बनने वाले भव्य अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के प्रथम चरण का शिलान्यास किया। 47.88 करोड़ की अनुमानित लागत से बनने वाला 30 हजार दर्शक क्षमता का यह स्टेडियम वैश्विक मानकों के अनुरूप तैयार होगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यूपी की 56 प्रतिशत आबादी युवा है और खेल का मैदान उन्हें वो अनुशासन और समर्पण सिखाता है, जो किसी पाठ्य पुस्तक में नहीं मिल सकता।
खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का 'शॉर्टकट' और 2% आरक्षण
योगी सरकार ने खेल प्रतिभाओं के पलायन को रोकने के लिए पारदर्शी भर्ती और पदोन्नति व्यवस्था लागू की है। खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में 2 प्रतिशत का हॉरिजेंटल आरक्षण दिया जा रहा है। अब तक 534 से अधिक उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीधी भर्ती के तहत यूपी पुलिस और शासन के विभिन्न विभागों में नियुक्ति दी जा चुकी है, जबकि 500 नई भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं। इसके अलावा, 2021 से अब तक 334 खिलाड़ियों को आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन देकर इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर बनाया गया है।
सहारनपुर और फतेहपुर में नए स्पोर्ट्स कॉलेज, कुल संख्या हुई 5
ग्रामीण स्तर से प्रतिभाओं को निखारने के लिए 'एक जनपद एक खेल' (ODOS) योजना के तहत काम हो रहा है। खेल शिक्षा को मजबूती देने के लिए चालू शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सहारनपुर और फतेहपुर में दो नए स्पोर्ट्स कॉलेजों का संचालन शुरू कर दिया गया है, जिससे राज्य में अब कुल संचालित स्पोर्ट्स कॉलेजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। इसके अलावा, बलिया में भी एक नए स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण तेजी से जारी है।
खबरें और भी
मेरठ में 'मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय' का भव्य उद्घाटन इसी सत्र में
उत्तर प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय—'मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय' (मेरठ, सरधना) का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। इस वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक पाठ्यक्रम पहले ही शुरू किए जा चुके हैं और इसी सत्र में इसका भव्य उद्घाटन होने जा रहा है। इसके साथ ही, वाराणसी में बीसीसीआई की मदद से एक और इंटरनेशनल स्टेडियम आकार ले रहा है।
पदक लाओ, करोड़पति बनो: ओलंपिक गोल्ड पर 6 करोड़ का इनाम
खिलाड़ियों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य खेल नीति-2023 के तहत पुरस्कार राशि में भारी बढ़ोतरी की गई है। ओलंपिक के एकल वर्ग में स्वर्ण पदक (गोल्ड) जीतने पर 6 करोड़, रजत (सिल्वर) पर 4 करोड़ और कांस्य (ब्रॉन्ज) पर 2 करोड़ दिए जा रहे हैं। यही नहीं, ओलंपिक में सिर्फ प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी को भी 10 लाख तथा एशियन व कॉमनवेल्थ गेम्स के प्रतिभागियों को 5 लाख की प्रोत्साहन राशि सीधे बैंक खाते में दी जा रही है।