विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा जल्द जारी कर सकती है पहली लिस्ट, डिप्टी सीएम समेत मैदान में उतरेंगे कई दिग्गज

Published: Fri, 06 Nov 2026 09:47 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जल्द जारी कर सकती है। इसमें कई मंत्रियों, ...और पढ़ें

भाजपा कई दिग्गजों का जल्द घोषित कर सकती है टिकट।

भाजपा कई दिग्गजों का जल्द घोषित कर सकती है टिकट।

HighLights

  1. भाजपा नवंबर अंत तक पहली सूची जारी करेगी।

  2. कई मंत्रियों और अनुभवी नेताओं को टिकट मिलेगा।

  3. यह पार्टी की बदली चुनावी रणनीति का हिस्सा है।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। चुनावी तापमान चढ़ने के साथ ही राजनीतिक दलों ने पत्ते खोलने का संकेत देकर विरोधी दलों की चाल परखना शुरू कर दिया है। तीसरी बार सत्ता तक पहुंचने में पसीना बहा रही भाजपा बदली रणनीति के तहत प्रत्याशियों की पहली सूची नवंबर के अंत तक जारी कर सकती है। पिछले दिनों दिल्ली में इसकी पटकथा लिखी गई।

कई मंत्रियों, राज्य सभा, विधान परिषद सदस्यों एवं संगठन में लंबी पारी खेल चुके अनुभवी चेहरों को टिकट देकर उन्हें चुनावी जंग में उतारा जाएगा। पार्टी उनकी जमीनी एवं संगठन में पकड़ परखेगी, वहीं यह संदेश दिया जाएगा कि दिग्गजों को भी जनता की परीक्षा पास करनी होगी।

दिल्ली के गलियारों में चर्चा के अनुसार भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व उत्तर प्रदेश में टिकट देने की पारंपरिक प्रक्रिया में बदलाव चाहता है। केंद्रीय एवं प्रदेश इकाई और सरकार ने अलग-अलग सर्वे कराया है।

सीतापुर से चुनाव लड़ सकते हैं मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

वहीं, इस बार पार्टी अंतिम क्षणों में प्रत्याशियों का नाम तय करने की जगह सिक्का पहले ही उछालना चाह रही है। इस बहाने हवा का रुख एवं विरोधी दलों की चाल का भी पता चलेगा। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को सीतापुर जिले की कुर्मी बाहुल्य सीट विसवान से चुनावी मैदान में उतारने की चर्चा है।

प्रयागराज शहरी सीट से केशव प्रसाद मौर्य की चर्चा

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के लखनऊ कैंट विधान सभा सीट से फिर उतारे जा सकते हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को प्रयागराज की शहरी एवं मंत्री भूपेंद्र चौधरी को मुरादाबाद मंडल की किसी सीट से चुनाव लड़ाने की सुगबुगाहट है। पूर्व मंत्री एवं एमएलसी डॉ. महेंद्र सिंह को प्रतापगढ़ की पट्टी विधान सभा सीट पर चुनावी परीक्षा देनी पड़ सकती है।

एमएलसी अनूप गुप्ता सीतापुर, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह लखनऊ पूर्व एवं सुभाष यदुवंश करहल विधान सभा सीट से आजमाए जा सकते हैं। इसमें ब्रजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य के पास चुनावी राजनीति का पूरा अनुभव है, जबकि अन्य संंगठन में ज्यादा सक्रिय रहे हैं।

अमेठी की राजनीति में हलचल के बीच एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला को चुनावी कुरुक्षेत्र में उतारने की बात कही जा रही है। राज्य सभा सदस्य एवं प्रदेश महामंत्री गीता शाक्य का नाम ओरैया की बिधूना सीट से जोड़कर चर्चा में है। हालांकि मथुरा के मांट से विधायक एवं प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी का चुनाव लड़ना काफी हद तक निश्चित माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- 'दलितों-पिछड़ों का हक छीना तो सबसे बड़ा गुंडा बनूंगा', गाजीपुर में बोले ओमप्रकाश राजभर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।