Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में पांच एक्सप्रेसवे का होगा विस्तारीकरण, खरीदी जाएगी जमीन; लिस्ट में आगरा-लखनऊ और गंगा एक्सप्रेसवे भी

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 11:04 PM (IST)

    सरकार ने अनुपूरक बजट में राज्य के औद्योगिक विकास और एक्सप्रेसवे के लिए 22,208 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। ...और पढ़ें

    उत्तर प्रदेश अनुपूरक बजट औद्योगिक विकास और एक्सप्रेसवे निर्माण को देगा गति

    उत्तर प्रदेश अनुपूरक बजट औद्योगिक विकास और एक्सप्रेसवे निर्माण को देगा गति

    HighLights

    1. औद्योगिक विकास व एक्सप्रेसवे के लिए 22,208 करोड़ रुपये का प्रावधान।

    2. पांच एक्सप्रेसवे के निर्माण व विस्तारीकरण को 18,400 करोड़ रुपये।

    3. नए औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना हेतु तीन हजार करोड़ रुपये आवंटित।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सरकार ने अनुपूरक बजट में राज्य के औद्योगिक विकास व एक्सप्रेसवे के लिए 22,208 करोड़ रुपये का प्रविधान किया है। वहीं पांच एक्सप्रेसवे के निर्माण व विस्तारीकरण के लिए 18,400 करोड़ रुपये की राशि का प्रविधान अनुपूरक बजट में किया गया है। मेरठ से हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तारीकरण पर 5780 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

    वहीं, फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (एफडीआई) व फाच्र्यून-500 कंपनियों को निवेश पर सब्सिडी देने के लिए 1303 करोड़ रुपये व उत्तर प्रदेश आक्सीजन प्रोत्साहन नीति-2021 के क्रिन्यावयन के लिए 40.92 लाख रुपये का प्रविधान अनुपूरक बजट में किया गया है।

    अनुपूरक बजट में नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेसवे वाया बुलंदशहर लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के लिए 250 करोड़ रुपये, आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से गंगा एक्सप्रेसवे हरदोई वाया फरुर्खाबाद तक प्रस्तावित प्रवेश नियंत्रित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्यों के लिए 400 करोड़ रुपये का प्रविधान अनुपूरक बजट में किया गया है।

    गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज, मीरजापुर, वाराणसी, चंदौली होते हुए सोनभद्र तक विन्ध्य एक्सप्रेसव के साथ जोड़ने के लिए 6580 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है। इस राशि में से भूमि क्रय के लिए 6500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

    वहीं मेरठ से हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तारीकरण के लिए भूमि क्रय को लेकर 5700 करोड़ रुपये और निर्माण के लिए 80 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है। इसी प्रकार विन्ध्य एक्सप्रेसवे पर सोनभद्र से शुरू होकर चंदौली व गाजीपुर होते हुए पूर्वांचल लिंक स्पर के निर्माण लिए भूमि क्रय को लेकर 2300 करोड़ रुपये बजट में रखे गए हैं।

    खबरें और भी

    इसी प्रकार चिल्ला रेगुलेटर दिल्ली (निकट मयूर विहार) सेक्टर 14 ए से महामाया फ्लाई ओवर नोएडा को जोड़ने के लिए शाहदरा नाले के किनारे एलीवेटेड फ्लाई ओवर का निर्माण के लिए सरकार ने बजट में 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है।

    वहीं, अनुपूरक बजट में सरकार ने नए औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना के लिए तीन हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। इस राशि से मुख्यमंत्री औद्योगिक क्षेत्र विस्तारीकरण योजना के तहत राज्य में नए औद्योगिक क्षेत्रों का विकास किया जाएगा।

    अटल इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के लिए 1,500 करोड़

    सरकार ने अनुपूरक बजट में अटल इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के लिए 1,500 करोड़ रुपये का प्रविधान किया है। इसके अलावा भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत संडीला, रामसनेही घाट, मेजा, आईएमएलसी गाजीपुर व अंबेडकर नगर तथा बांदा औद्योगिक क्षेत्रोें के लिए 495.86 करोड़ रुपये की व्यवस्था बजट में की गई है।

    119 करोड़ रुपये से बनेगा यूपीडा का नया कार्यालय भवन

    अनुपूरक बजट में उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के नए कार्यालय भवन के लिए 119 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इस राशि से कार्यालय भवन के लिए भूमि क्रय करने के लिए निर्माण कार्य कराया जाएगा। वहीं उत्तर प्रदेश आईटी सदन की स्थापना के लिए 50.02 करोड़ रुपये तथा स्टेट डाटा सेंटर 2.0 की स्थापना के लिए 51 करोड़ रुपये का प्रविधान बजट में किया गया है।

    औद्योगिक कॉरिडोर के लिए अतिरिक्त बजट

    एक्सप्रेसवे के किनारे अमरोहा, फिरोजाबाद, अमेठी, सुल्तानपुर, बदायूं, इटावा, हमीरपुर नोड, महोबा नोड, जालौन और उन्नाव में औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने के लिए 200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रविधान किया गया है।