Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में 23 हजार 984 करोड़ रुपये के निवेश का रास्ता साफ, योगी कैब‍िनेट में 8 कंपनियों को LOC जारी करने की स्‍वीकृति‍

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 01:47 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में 23,984.54 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी मिल गई है। योगी कैबिनेट ने आठ कंपनियों को लेटर ऑफ कंफर्ट (एलओसी) जारी करने की स्वीकृति दी। ...और पढ़ें

    कैबिनेट की बैठक में आठ कंपनियों को लेटर ऑफ कंफर्ट जारी करने की स्वीकृति प्रदान की गई।- फाइल फोटो

    कैबिनेट की बैठक में आठ कंपनियों को लेटर ऑफ कंफर्ट जारी करने की स्वीकृति प्रदान की गई।- फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 23984.54 करोड़ रुपये के निवेश का रास्ता साफ हो गया है। कैबिनेट की बैठक में आठ कंपनियों को लेटर ऑफ कंफर्ट जारी करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह कंपनियां गौतमबुद्ध नगर, शाहजहांपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, हाथरस व मुरादाबाद में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करेंगी।

    इन कंपनियों में से सबसे ज्यादा अवाडा इलेक्ट्रो लिमिटेड द्वारा 16,139.5 करोड़ रुपये का निवेश गौतमबुद्ध नगर में किया जाएगा। अवाडा को पहले 11,399 करोड़ रुपये के निवेश को लेकर एलओसी जारी करने की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है, लेकिन अब कंपनी ने निवेश की राशि बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था, जिसे कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी है।

    कैबिनेट की बैठक में शाजहांपुर में 589.98 करोड़ रुपये के निवेश को लेकर ओएफबी टैक प्राइवेट लिमिटेड, गोरखपुर में 669.03 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए इंडिया ग्लाइकौल्स प्राइवेट लिमिटेड को लेटर आफ कंफर्ट (एलओसी) जारी करने की मंजूरी कैबिनेट ने दी है।

    इसी प्रकार गौतमबुद्ध नगर में 3805 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए सीईएससी ग्रीन पावर लिमिटेड, प्रयागराज में 269.31 करोड़ रुपये के निवेश को लेकरबिसलरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, हाथरस में 1128.72 करोड़ रुपये के निवेश को लेकर एजीआइ कैन,गौतमबुद्ध नगर में 1146 करोड़ रुपये का निवेश को लेकर इंटीग्रेटेड बैटरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और मुरादाबाद में 237 करोड़ रुपये के निवेश के लिए त्रिवेणी इंजीनियरिंग को एलओसी जारी करने की स्वीकृति कैबिनेट ने दी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: राज्य में बनेंगे 49 नए बस अड्डे, 22 प्रस्तावों पर लगी मुहर