Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में PM आवास से वंचित गरीबों परिवारों को मिलेगा मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ, बनेंगे 1.16 लाख नए मकान

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 11:22 PM (IST)

    प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से वंचित गरीब परिवारों को अब मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ मिलेगा। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की स्थायी पात्रता सूची से बाहर रह गए आवासहीन और कच्चे मकानों में रहने वाले गरीब परिवारों को अब मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ मिलेगा।

    ऐसे पात्र परिवार अपने संबंधित खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) या जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) के परियोजना निदेशक से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं।

    फरवरी 2018 से संचालित मुख्यमंत्री आवास योजना अब तक 5.87 लाख आवास आवंटित किए जा चुके हैं। वर्तमान वित्तीय वर्ष में 1.16 लाख नए आवास स्वीकृत करने का लक्ष्य है। ग्राम्य विकास विभाग के अनुसार जिलेवार लक्ष्य तय कर 'आवास सॉफ्ट' पोर्टल पर स्वीकृति और धनराशि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    अब तक 52 हजार से अधिक लाभार्थियों का पंजीकरण पूरा हो चुका है, जबकि शेष पात्रों का सत्यापन और पंजीकरण जारी है। विभाग की ओर से सभी मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द पंजीकरण पूरा कर आवास स्वीकृत करते हुए पहली किस्त जारी करें।

    यह भी पढ़ें- अब 'लंच ब्रेक' के नाम पर नहीं रुकेगा काम, यूपी ग्रामीण बैंक ने शुरू की नई व्यवस्था