विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी आदित्यनाथ ने किया ध्वजारोहण, अखिलेश यादव ने भी दी देशवासियों को बधाई

Published: Sat, 15 Aug 2026 09:41 AM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2026 09:52 AM (IST)

उत्तर प्रदेश में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव ने देशवासियों को हार्दिक बधाई ...और पढ़ें

पूर्व सीएम अखिलश यादव व सीएम योगी आदित्यनाथ। जागरण

पूर्व सीएम अखिलश यादव व सीएम योगी आदित्यनाथ। जागरण

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है।

  2. सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव ने देशवासियों को बधाई दी।

  3. योगी ने 'राष्ट्र प्रथम' और 'विकसित भारत' का आह्वान किया।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश में हर्षोल्लास और देशभक्ति का माहौल है। इस ऐतिहासिक अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्य विपक्षी दल के नेता अखिलेश यादव ने प्रदेश व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी ने ध्वजारोहण किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) के जरिए देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को नमन करते हुए 'राष्ट्र प्रथम' का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में कहा कि प्रदेश वासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। स्वतंत्रता का यह पावन पर्व मां भारती के गौरव, अमर बलिदानियों के अमिट त्याग और राष्ट्र के स्वाभिमान का प्रतीक है। मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात वीरों को कोटि-कोटि नमन। आइए, अमर बलिदानियों के त्याग और समर्पण से प्रेरणा लेकर 'राष्ट्र प्रथम' की भावना को आत्मसात करें तथा कर्तव्यनिष्ठा और जनभागीदारी के माध्यम से 'विकसित भारत' एवं 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के संकल्प की सिद्धि में अपना योगदान दें। जय हिंद।

यह भी पढ़ें- 'अखिलेश जी, चच्चू को संभालिए नहीं तो वे आपको सत्ता में नहीं आने देंगे', ओपी राजभर ने सपा प्रमुख पर कसा तंज

दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने भी स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा पर बल दिया।अखिलेश यादव ने अपने एक्स (X) संदेश में लिखा कि स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं संविधान से ही स्वाधीनता है। आइए हम सब मिलकर इस स्वतंत्रता दिवस पर संविधान की रक्षा एवं निरंतरता का संकल्प लें।