Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत 1.50 लाख युवाओं को लोन देंगे Bank, कई निजी बैंकों का लक्ष्य हुआ कम

    Updated: Thu, 28 May 2026 06:41 AM (GMT+05:30)

    उत्तर प्रदेश सरकार ने 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना' के तहत इस वर्ष 1.50 लाख नए एमएसएमई स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। ऋण वितरण के लिए ब ...और पढ़ें

    सीएम युवा उद्यमी योजना में 1.50 लाख युवाओं को लोन देंगे बैंक।

    सीएम युवा उद्यमी योजना में 1.50 लाख युवाओं को लोन देंगे बैंक।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार की प्राथमिकता में शामिल ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना’ में इस वर्ष 1.50 लाख नए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) स्थापित कराने का लक्ष्य रखा गया है।

    ऋण वितरण के लिए बैंकों के लक्ष्य निर्धारित कर दिए गए हैं। सबसे अधिक 32,438 युवाओं को ऋण दिए जाने का लक्ष्य उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक को दिया गया है। पिछले वर्ष योजना के तहत ऋण वितरण में खराब प्रदर्शन करने वाले निजी क्षेत्र के कुछ बैंकों का लक्ष्य घटा दिया गया है।

    लीड बैंकों में बैंक ऑफ बड़ौदा को 12,756, बैंक ऑफ इंडिया को 5168, केनरा बैंक को 11,125, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को 5510, इंडियन बैंक को 10,298, पंजाब एंड सिंध बैंक को 2032, पंजाब नेशनल बैंक को 15,770, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को 22,154 और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को 10,764 एमएसएमई के लिए युवाओं को ऋण देने का लक्ष्य दिया गया है।

    नॉन लीड बैंकों में बैंक ऑफ महाराष्ट्र को 1369, इंडियन ओवरसीज बैंक को 2355 तथा यूको बैंक को 2652 का लक्ष्य मिला है। निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में एचडीएफसी को 6664, एक्सिस बैंक को 3919, आईसीआईसीआई को 3479, आइडीबीआइ बैंक को 833 का लक्ष्य दिया गया है।

    खबरें और भी

    निजी क्षेत्र के अन्य बैंकों में बंधन बैंक को 100, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को 115, इंडसइंड बैंक को 160, कोटक महिंद्रा बैंक को 145 तथा यस बैंक को 100 नए एमएसएमई को ऋण देने का लक्ष्य दिया गया है।यूपी कोआपरेटिव बैंक को भी 100 एमएसएमई को ऋण दिए जाने का लक्ष्य दिया गया है।

    राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक सरकार द्वारा इस योजना के तहत मिले 1.5 लाख इकाइयों के लिए ऋण वितरण के लक्ष्य को दिसंबर तक हासिल कर लेने की तैयारी की गई है।

    उल्लेखनीय है कि पिछले वित्तीय वर्ष में भी यही लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके मुकाबले बैंकों न योजना के तहत 1.47 लाख नए एमएसएमई के लिए ऋण दिए थे।

    यह भी पढ़ें- यूपी में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल पर छह महीने तक रोक, योगी सरकार ने जारी क‍िया आदेश

    यह भी पढ़ें- यूपी की डिजिटल क्रांति की ओर तेज रफ्तार, योगी सरकार का 'प्रोजेक्ट गंगा' होने जा रहा लाइव; गांवों में दौड़ेगा हाई-स्पीड इंटरनेट