यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, लखनऊ की बैठक में बनी रणनीति
कांग्रेस ने लखनऊ में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर गहन मंथन किया, जिसमें प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और अध्यक्ष अजय राय ने नेताओं से सुझाव ...और पढ़ें

लखनऊ में कांग्रेस ने की बैठक।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित विभिन्न बैठकों में नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस नेताओं से चुनावी तैयारियों को लेकर सुझाव लिए।
प्रदेश प्रभारी ने सभी नेताओं को चुनावी गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बननी तय है।
बुधवार को दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर आए प्रदेश प्रभारी ने पहली बैठक प्रदेश अध्यक्ष व विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के साथ की। उन्होंने चुनावी मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद कोषाध्यक्ष एवं लेखा विभाग के साथ आयोजित बैठक में पार्टी की आर्थिक स्थिति पर चर्चा की गई।
उन्होंने कांग्रेस वार रूम एवं कनेक्ट सेंटर के पदाधिकारियों के साथ ही फ्रन्टल संगठनों के सभी प्रदेश अध्यक्षों, सभी विभागों व प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत के निर्देश दिए।
वहीं शाम को आयोजित बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर,राजेश तिवारी, सत्य नरायन पटेल, प्रदीप नरवाल, नीलांशु चतुर्वेदी व तौकीर आलम के साथ बैठक में उन्होंने चुनावी रणनीति तय की।
बैठक के दौरान प्रभारी ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा युवाओं, महिलाओं, दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों के हित के लिए लगातार संघर्ष किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के मद्देनजर जनहित के मुद्दों को उठाना जरूरी है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दान चोरी व कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरने की जरूरत है। इसलिए इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेता लोगों को जागरूक करें।