UPPCL: बिजली दर वृद्धि पर उपभोक्ता परिषद का विरोध, पूर्वांचल निगम की सुनवाई में आज उठाएंगे मुद्दे
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम की बिजली दर सुनवाई में भाग लेने की घोषणा की है। परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
परिषद पूर्वांचल निगम की बिजली दर सुनवाई में भाग लेगी।
चोर दरवाजे से बिजली दरों में वृद्धि का विरोध करेगी।
स्मार्ट प्रीपेड मीटर और संविदा कर्मियों का मुद्दा उठेगा।
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने सोमवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में बिजली की दरों को लेकर होने वाली सुनवाई में भाग लेने की घोषणा की है।
परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि वाराणसी में होने वाली बैठक में चोर दरवाजे से बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी नहीं होने देंगे। उन्होंने बताया कि संविदा कार्मिकों की छंटनी का मुद्दा भी बैठक में उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है।
यह भी पढ़ें- कफ सीरप तस्करी: सरगना शुभम के पिता समेत 10 पर चार्जशीट, वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सभी बिजली कंपनियों पर उपभोक्ताओं का लगभग 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। ऐसे में बिजली दरों में बढ़ोतरी की मांग पूरी तरह गलत है। इसके बावजूद पावर कारपोरेशन उपभोक्ताओं को चोर दरवाजे से अधिक भुगतान करने के लिए मजबूर करना चाहता है।