रॉयल्टी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, यूपी ठेकेदार कल्याण समिति ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
उत्तर प्रदेश ठेकेदार कल्याण समिति ने मुख्यमंत्री से उप खनिजों के परिवहन पत्र एमएम-11 की खामियां दूर करने और रॉयल्टी ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश ठेकेदार कल्याण समिति ने उप खनिजों के परिवहन पत्र एमएम-11 की खामियां दूर कराते हुए रॉयल्टी के नाम पर ठेकेदारों से छह गुणा जुर्माना वसूले जाने पर रोक लगाने की मांग मुख्यमंत्री से की है। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग पर ठेकेदारों का उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाते हुए समिति ने लिखा है कि समस्या का समाधान नहीं होने पर ठेकेदार काम बंद करने को मजबूर होंगे।
समिति के अध्यक्ष शरद कुमार सिंह पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की है कि हस्तक्षेप कर इस समस्या का समाधान कराएं। अवगत कराया है कि रायल्टी पर जुर्माना और परिवहन पत्र एमएम-11 की खामियों से ठेकेदार आक्रोशित हैं। कुछ लोगों द्वारा एमएम-11 की प्रति का दुरुपयोग किए जाने से उप खनिज मंगाने वाले वास्तविक ठेकेदारों से बेवजह छह गुणा अधिक जुर्माना वसूला जा रहा है।
