'संविधान विरोधी है सपा की मांग'... केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का स्वागत किया, इसे स्वर्णिम दिन बताया। ...और पढ़ें
-1776361161090_m.webp)
केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक ने अखिलेश पर साधा निशाना

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक का स्वागत करते हुए प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने इसे स्वर्णिम दिन बताया। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश की आधी आबादी को 2029 लोकसभा चुनाव से ही आरक्षण का लाभ मिलने जा रहा है।
हर राज्य में लोकसभा सीटें बढ़ जाएंगी। केशव ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जवाब देते हुए कहा कि जो लोग इस विधेयक का विरोध कर रहे हैं, उन्हें आधी आबादी पूरी सजा देगी। कहा कि अखिलेश यादव महिलाओं के शत्रु हैं।
महिला आरक्षण की बात चली तो अखिलेश ने मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग आरक्षण मांग लिया। जिसको जो देना है वो अपनी पार्टी की तरफ से दे दें। वहीं उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अखिलेश को घेरा।
कहा कि हमारा संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण की व्यवस्था नहीं देता। सपा संविधान विरोधी रही है। ब्रजेश ने कहा कि सपा को देश से क्षमा मांगना चाहिए।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पर अखिलेश यादव का बयान भ्रामक है। वह महिलाओं के सशक्तीकरण के प्रयासों को कमजोर करना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें- पंकज चौधरी का अखिलेश यादव पर पलटवार, बोले- मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग आरक्षण की मांग असंवैधानिक