यूपी में अनिवार्य बॉन्ड पर काम कर रहे डॉक्टरों को बड़ी सौगात, वेतन को लेकर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने दिया बड़ा अपडेट
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने घोषणा की है कि राजकीय मेडिकल कॉलेजों में अनिवार्य सेवा बांड के तहत कार्यरत डॉक्टरों को पीएचसी, सीएचसी और एनएचएम के डॉक्टरों के बराबर वेतन मिलेगा।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
अनिवार्य बांड डॉक्टरों को NHM के बराबर वेतन मिलेगा।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने वेतन समानता की घोषणा की।
1,800 डॉक्टरों को लाभ, शासनादेश गुरुवार तक जारी।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। दो साल के अनिवार्य सेवा बांड के तहत राजकीय मेडिकल कालेजों में कार्यरत डाक्टरों को पीएचसी, सीएचसी और एनएचएम की योजनाओं में कार्यरत डाक्टरों के बराबर वेतनमान मिलेगा।
यह घोषणा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने की। उन्होंने कहा कि गुरुवार तक शासनादेश जारी हो जाएगा। इस फैसले से 1,800 डाक्टरों को लाभ मिलेगा।
बांडेड चिकित्सक वेतन संबंधी मांग को लेकर कई दिनों से आंदोलन कर रहे थे। बुधवार को हजरतगंज स्थित अटल चौक पर चल रहे धरने के बीच उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचे।
फोन पर दिए आवश्यक निर्देश
बारिश के बीच धरना स्थल पर पहुंचे पाठक ने चिकित्सकों की समस्याएं सुनीं और वेतन विसंगति दूर करते हुए समान वेतनमान लागू करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शासनादेश गुरुवार तक जारी कर दिया जाएगा। मौके से ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर आवश्यक निर्देश भी दिए।
यह भी पढ़ें- नोएडा में बनेगी सबसे ऊंची एलिवेटेड रोड, मैजेंटा मेट्रो के ऊपर से गुजरेगी 6 लेन सड़क; IIT रुड़की ने सौंपी DPR
आश्वासन के बाद धरना दे रहे चिकित्सकों ने सरकार की पहल का स्वागत किया। पाठक ने डाक्टरों से कहा कि वे उनके परिवार का हिस्सा हैं। उनका सम्मान, अधिकार और हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। हर परिस्थिति में प्रदेश सरकार और व्यक्तिगत रूप से वह चिकित्सकों के साथ मजबूती से खड़े हैं।
