विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा दीपावली का तोहफा, नवंबर में 9% तक घट सकता है बिल

Published: Wed, 28 Oct 2026 07:32 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को नवंबर में दीपावली पर 9% से अधिक बिल कम होने से बड़ी राहत मिलेगी। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. नवंबर में बिजली बिल 9% से अधिक घटने का अनुमान।

  2. ईंधन अधिभार शुल्क में कमी से उपभोक्ताओं को राहत।

  3. उत्तर प्रदेश के 3.82 करोड़ उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। बिजली उपभोक्ताओं को नवंबर में बिजली के बिल से बड़ी राहत मिलती दिख रही है। जून में 10 प्रतिशत ज्यादा बिजली का बिल देने वाले उपभोक्ताओं का जुलाई में 4.43 प्रतिशत, अगस्त में 2.92 प्रतिशत, सितंबर में 7.93 प्रतिशत, अक्टूबर में 5.24 के बाद अब नवंबर में दीपावली पर रिकॉर्ड नौ प्रतिशत से अधिक बिल कम हो सकता है।

एफपीपीसीए (ईंधन एवं बिजली खरीद लागत समायोजन) के तहत अगस्त माह के ईंधन अधिभार शुल्क (फ्यूल सरचार्ज) में कमी को देखते हुए अक्टूबर के बिजली बिल पर नवंबर में सभी श्रेणियों के लगभग 3.82 करोड़ उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। इस संबंध में पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा जल्द ही आदेश जारी करने की कवायद की जा रही है।

जून में भारी-भरकम 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार शुल्क वसूलने पर विद्युत नियामक आयोग के कड़े रुख के बाद से लगातार पांचवे माह उपभोक्ताओं को बिजली के बिल से बड़ी राहत मिलना तय है।

एफपीपीसीए की गणना में पारदर्शिता और वास्तविक बिजली खरीद लागत में कमी का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का मुद्दा नियामक आयोग में उठाने वाले उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा का मानना है कि जुलाई से लगातार मिल रही राहत नवंबर में भी बनी रहेगी।

अब तक की सबसे ज्यादा लगभग नौ प्रतिशत बिजली के बिल में कमी होने का वर्मा ने अनुमान लगाया है। हालांकि, वास्तविक राहत एक-दो दिन में पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा संबंधित आदेश जारी करने के बाद ही पता चलेगी।

यह भी पढ़ें- यूपी में मेडिकल कॉलेजों के आउटसोर्स कर्मियों के लिए खुशखबरी, दीपावली से पहले मिलेगा मानदेय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।