Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'यूपी में रात 10 बजे के बाद ब‍िके शराब तो...', आबकारी मंत्री ने लोगों से की ये अपील 

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 09:16 PM (GMT+05:30)

    आबकारी राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने शराब चोरी रोकने के लिए डिस्टलरियों में सीसीटीवी और वाहनों में जीपीएस लगाने की जानकारी दी। उन्होंने नागरिकों से अप ...और पढ़ें

    आबकारी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल।- फाइल फोटो

    आबकारी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल।- फाइल फोटो

    HighLights

    1. शराब चोरी रोकने को डिस्टलरियों में सीसीटीवी लगे।

    2. वाहनों में जीपीएस और डिजिटल लॉक अनिवार्य किए।

    3. रात 10 बजे के बाद शराब बिक्री की सूचना दें।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आबकारी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने कहा है कि शराब चोरी रोकने के लिए आबकारी विभाग ने सभी डिस्टलरियों में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। कंट्रोल रूम के जरिए डिस्टलरियों पर नजर रखी जा रही है। वहीं शराब के वाहनों में जीपीएस और डिजिटल लॉक लगाया गया है।

    उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि राज्य में सुबह 10 से लेकर रात 10 बजे तक ही शराब की दुकानें खोलने के आदेश हैं। इसलिए निर्धारित समय से पहले या बाद में अगर किसी ठेके से शराब की बिक्री की जाती है तो उसकी सूचना तत्काल विभाग को दें।

    अपने सरकारी आवास पर सोमवार को उन्होंने पत्रकारों से कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में सरकार ने 71,228 करोड़ रुपये का आबकारी राजस्व एकत्र करने का लक्ष्य दिया है। इसकी पूर्ति के प्रयास अप्रैल माह से ही शुरू कर दिए गए हैं। पिछले वित्तीय वर्ष में आबकारी विभाग ने पुलिस की मदद से अवैध शराब की बिक्री व तस्करी के 1,09,077 मामले दर्ज कराए थे।

    साथ ही 28.08 लाख लीटर अवैध शराब बरामद की थी। अवैध शराब की आपूर्ति के मामले में 19,935 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, 3721 को जेल भेजा गया था। साथ ही 143 वाहनों को जब्त किया गया था।

    यह भी पढ़ें- यूपी के राजस्व संग्रह में रिकॉर्ड बढ़त, मार्च में 1020 करोड़ रुपये और पूरे वित्तीय वर्ष में 10228 करोड़ रु. का हुआ इजाफा

    खबरें और भी