यूपी : सड़क निर्माण में डामर मूल्य समायोजन की सीमा 30 सितंबर तक बढ़ी, रोड निर्माण कार्यों में आएगी तेजी
पश्चिमी एशिया में तनाव के कारण बिटुमिन (डामर) की कीमतों में वृद्धि को देखते हुए, उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क निर्माण में डामर मूल्य समायोजन की तिथि 30 ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
डामर मूल्य समायोजन की तिथि 30 सितंबर तक बढ़ाई गई।
पश्चिमी एशिया में तनाव से डामर के दाम अत्यधिक बढ़े थे।
इस निर्णय से प्रदेश में सड़क निर्माण कार्य होंगे तेज।
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ: पश्चिमी एशिया में तनाव व युद्ध के कारण बिटुमिन (डामर) की कीमतों में हुई अत्यधिक वृद्धि को देखते हुए सरकार ने सड़क निर्माण में प्रयोग किए जाने वाले डामर की कीमतों का समायोजजन करने की तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया है। इस निर्णईय से प्रदेश में सड़क निर्माण कार्य तेजी से कराए जा सकेंगे।
लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अजय चौहान द्वारा इस संबंध में जारी आदेश के मुताबिक पश्चिमी एशिया में तनाव व युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों की दरों में वृद्धि के क्रम में डामर की कीमतें बहुत बढ़ी हैं।डामर की दरों में वृद्धि को देखते हुए एक अप्रैल से 30 जून तक मूल्य वृद्धि समायोजन का आदेश जारी किया गया था। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी पत्र के आलोक में डामर की दरों के समायोजन की व्यवस्था को 30 सितंबर तक बढ़ाया गया है।समायोजन के तहत टेंडर में विभाग द्वारा तय डामर की कीमत और निर्माण के लिए खरीदे गए डामर के कीमत के अंतर की भरपाई सरकार करेगी। मूल्य समायोजन में इस समय सरकार पर प्रति मीट्रिक टन लगभग 2600 रुपये का भार आ रहा है।
-----