विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाढ़ की चपेट में यूपी के 26 जिले, सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए 21 हजार से ज्यादा लोग

Published: Thu, 10 Sep 2026 04:31 AM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2026 07:07 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के 26 बाढ़ प्रभावित जिलों से अब तक 21,333 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राहत ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश के 26 जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं।

  2. 21,333 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।

  3. बचाव कार्यों में 2,304 नावों का उपयोग, लाखों लंच पैकेट वितरित।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्य में बाढ़ से प्रभावित 26 जिलों के 21,333 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार जलभराव और दुर्गम क्षेत्रों में फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए 2,304 नाव एवं मोटरबोट का इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि 8.58 लाख से अधिक लंच पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। बुधवार को 83,545 लंच पैकेट प्रभावित लोगों तक पहुंचाए गए।

वहीं अब तक 1.38 लाख से ज्यादा बाढ़ राहत किट वितरित किए गए हैं। प्रभावित लोगों को सुरक्षित ठिकाना उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में अब तक 1,343 बाढ़ शरणालय स्थापित किए गए हैं। इनमें 7,581 लोग रह रहे हैं। राहत आयुक्त डा. हृषिकेश भास्कर यशोद ने बताया कि अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बदायूं, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, कासगंज, कौशांबी, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, रायबरेली, संत कबीर नगर, रामपुर, सीतापुर, शाहजहांपुर, उन्नाव और वाराणसी अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं।

यह भी पढ़ें- लखनऊ: CJP के प्रदर्शन में शामिल छात्र को नोटिस जारी कर फंसी पुलिस, डीजीपी ने दिया मामले की जांच का निर्देश