Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में आज से मुफ्त राशन वितरण कार्यक्रम की होगी शुरुआत, 23 जिलों में फ्री राशन के साथ मिलेगा ज्वार और बाजरा

    Updated: Thu, 08 Jan 2026 07:10 AM (GMT+05:30)

    उत्तर प्रदेश में गुरुवार से मुफ्त राशन वितरण कार्यक्रम शुरू हो रहा है। सभी जिलों में कोटे की दुकानों से राशन मिलेगा। 23 जिलों में अंत्योदय कार्डधारकों ...और पढ़ें

    आज से होगा मुफ्त राशन का वितरण

    आज से होगा मुफ्त राशन का वितरण

    HighLights

    1. गुरुवार से पूरे उत्तर प्रदेश में मुफ्त राशन वितरण शुरू।

    2. 23 जिलों में अंत्योदय कार्डधारकों को मिलेगा ज्वार-बाजरा।

    3. राशन वितरण सुबह 8 से 12 और दोपहर 2 से 6 बजे तक।

    राज्य ब्यूरो, जागरण लखनऊ। प्रदेश में गुरुवार से राशन वितरण कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। इसके तहत सभी जिलों में कोटे की दुकानों पर मुफ्त राशन मिलेगा। इसके अलावा सरकार ने 23 जिलों में राशन वितरण की अलग व्यवस्था की है।

    इन जिलों में अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर, अमरोहा, संभल, उन्नाव और बुलंदशहर शामिल हैं।

    इन जिलों में प्रत्येक अंत्योदय कार्डधारक को 14 किलोग्राम गेहूं, 11 किलोग्राम चावल और 10 किलोग्राम ज्वार-बाजरा दिया जाएगा। वहीं प्रदेश के शेष जिलों में प्रति कार्ड 14 किलोग्राम गेहूं और 21 किलोग्राम चावल मुफ्त वितरित किया जाएगा।

    मुफ्त राशन वितरण के लिए समय भी निर्धारित किया गया है। कार्डधारक सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक और फिर दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक कोटे की दुकान से अपना राशन प्राप्त कर सकेंगे।

    यह भी पढ़ें- अब घर बैठे फ्री में होगी गणित और विज्ञान की पढ़ाई, योगी सरकार ने यूपी के छात्रों को दिया बड़ा तोहफा