Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन और CM योगी ने दी ईद की शुभकामनाएं, बताया भाईचारे का प्रतीक

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 11:04 PM (GMT+05:30)

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-फितर की बधाई दी। उन्होंने इस पर्व को आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समर ...और पढ़ें

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

    HighLights

    1. राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने ईद-उल-फितर की बधाई दी।

    2. ईद को आपसी भाईचारे और समरसता का प्रतीक बताया।

    3. अन्य नेताओं ने भी सद्भाव और एकता की कामना की।

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश व प्रदेशवासियों को ईद-उल-फितर की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि रमजान माह के उपरांत मनाया जाने वाला यह पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

    ईद की सच्ची खुशी जरूरतमंदों की सहायता और सेवा में निहित है, क्योंकि दूसरों के कल्याण के लिए किए गए कार्यों से जो आत्मिक संतोष और प्रसन्नता की अनुभूति होती है, वह वास्तव में अतुलनीय होती है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद-उल-फितर का त्योहार खुशी और मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है। खुशियों का यह त्योहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। यह पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है। ईद के पर्व पर सभी को सद्भाव तथा सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- '2027 में सपा की सरकार बनवाने को जुट जाएं कार्यकर्ता', अखि‍लेश ने जनता के बीच संवाद करने के दिए निर्देश

    विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने और समाज में भाईचारा, प्रेम और आपसी सौहार्द बढ़ाने का प्रतीक है। रमजान के पूरे महीने संयम, आत्मसंयम और परोपकार की भावना को आत्मसात करने के बाद ईद का शुभ दिन खुशियों और आत्मसमर्पण का संदेश देता है।

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी देश व प्रदेशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि ईद-उल-फितर का त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। 

    खबरें और भी